Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अब किताबों में भी होने लगा भड़ास का जिक्र

अखबारी पत्रकारिता पर अनेक किताबें बाजार में हैं। इन्हीं में एक किताब आपके इस छोटे भाई की भी जुड़ गई है। किताब बाकी किताबों से इस मायने में अलग है कि इसमें सिद्धांत पर कम अख़बारों की व्यावहारिक पत्रकारिता पर ज्यादा जोर दिया गया है। आजकल अख़बारों के दफ्तरों में किस प्रकार काम होता है, इसकी जानकारी पुस्तक को पढ़कर आसानी से हासिल की जा सकती है।

अखबारी पत्रकारिता पर अनेक किताबें बाजार में हैं। इन्हीं में एक किताब आपके इस छोटे भाई की भी जुड़ गई है। किताब बाकी किताबों से इस मायने में अलग है कि इसमें सिद्धांत पर कम अख़बारों की व्यावहारिक पत्रकारिता पर ज्यादा जोर दिया गया है। आजकल अख़बारों के दफ्तरों में किस प्रकार काम होता है, इसकी जानकारी पुस्तक को पढ़कर आसानी से हासिल की जा सकती है।

किताब में बौद्धिकता का आतंक नहीं है। बहुत सरल ढंग से संपादन, रिपोर्टिंग और पेज निर्माण को समझाने का प्रयास किया गया है। इसमें पत्रकारिता के इतिहास के बजाय वर्तमान की बात है। फोकस इस पर रखा गया है कि एक युवा को  प्रिंट का पत्रकार बनने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए और अख़बारों में उसे किस प्रकार का काम करना पड़ता है। अनेक अख़बारों में आज पत्रकार ही पेज भी बना रहे हैं इसलिए पुस्तक में संपादन, रिपोर्टिंग के साथ पेज निर्माण पर भी विशेष सामग्री दी गई है।

नौकरी पाने के प्रसंग में युवा साथियों को भड़ास जैसी वेबसाइट के लगातार संपर्क में रहने की सलाह भी दी गई है। मुझे विश्वास है कि इस किताब को पढ़कर कोई भी युवा किसी अख़बार के दफ्तर में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर सकता है। पुस्तक महल, दिल्ली से छपी इस पुस्तक की  कीमत 195 रुपये है। शीर्षक है-  "पत्रकारिता में अपना कैरियर बनाइए" … 'सफल पत्रकार बनने के लिए 100 व्यावहारिक दिशा निर्देश'

जो साथी पुस्तक को घर बैठे प्राप्त करना चाहते हैं वे कृपया 245 रुपये (195 + 50 रुपये डाक खर्च) का चेक lav kumar singh के नाम पर मेरे पते पर भेजें या मेरे स्टेट बैंक के खाता नंबर 10879591124 में ये राशि  जमा कराकर मुझे सूचित करें, पुस्तक तुरंत उनके पास पहुंच जाएगी।

सादर

लव कुमार सिंह

स्वतंत्र पत्रकार और लेखक। अखबारी पत्रकारिता में 20 साल का अनुभव। अभी तक 5 किताबों का लेखन। एक किताब पत्रकारिता पर, एक डॉक्टर से खुद को दूर रखने पर, एक पति-पत्नी के प्रेम पर, एक साहित्यकारों के प्रेम प्रसंगों पर और एक आत्मरक्षा पर.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...