बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी में आत्मविश्वास नहीं है और कांग्रेस फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है. साथ ही कैप्टन अभिमन्यु ने गुजरात के सीएम और बीजेपी के पीएम की तारीफों के पुल बांध दिए। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मोदी ने जनता के दिल को जीत लिया है, इस पर 4 रीयल न्यूज की पत्रकार शशि तुषार शर्मा ने तपाक से पूछ लिया कि आडवाणी के दिल को नहीं जीत पाए मोदी?
इस सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु इधर-उधर देखने लगे हालांकि फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आडवाणी जी पिता समान हैं.. 4रीयल न्यूज के तमाम तीखे सवालों का क्या जवाब दिया बीजेपी प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने देखिए हमारी खास पेशकश आज की मुलाकात शनिवार रात 8:30 बजे। आज की मुलाकात में रविवार रात 8:30 बजे देखिए कि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने क्यों कहा कि बीजेपी, जनता को गुमराह कर रही है और नरेंद्र मोदी के दामन को दागदार कहते हुए गुजरात के विकास को महज दिखाव बताया।
प्रेस रिलीज





