Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गुड़गांव में हुआ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का गठन

 
गुड़गांव टेलीविजन से जुड़े पत्रकारों ने सर्वसम्मति से इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन का गठन किया है। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। संगठन की मुख्य कार्यकारिणी में दस सदस्यों को शामिल किया गया है। 
 
गुड़गांव टेलीविजन से जुड़े पत्रकारों ने सर्वसम्मति से इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन का गठन किया है। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। संगठन की मुख्य कार्यकारिणी में दस सदस्यों को शामिल किया गया है। 
इसमें प्रवीण शर्मा को प्रधान, राज वर्मा उपप्रधान, मनु मेहता को महासचिव, सुनील कुमार को खजांची व दीपक शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर देवेन्द्र भारद्वाज  औऱ मुख्य कार्यकारिणी के सदस्यों में नवीन राघव, सतीश राघव को शामिल किया गया है।
 
पंजीकरण के बाद मंगलवार को संगठन की पहली बैठक हुई, जिसमें संगठन के महासचिव मनु मेहता ने बताया कि गुडग़ांव में इस तरह के संगठन की काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसका उद्देश्य सामाजिक बुराई को दूर करने में सक्रिय योगदान देना है। संगठन के उपप्रधान राज वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में पत्रकारों की बिगड़ती छवि को सुधारना है। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। वरिष्ठ सदस्य धर्मबीर शर्मा ने कहा कि संगठन सरकार से मिल कर जिले के पत्रकारों की सुविधाओं के लिए मांग करेगी।
 
एसोशिएशन का गठन होते ही संगठन की तरफ से एक अपील जारी की गई है जो इस प्रकार है :-
 
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (EMA) गुड़गांव (हरियाणा) के उन सभी लोगों खास तौर पर राजनीति से जुड़े लोगों से अपील करता है कि जो कभी कुछ ऐसे पत्रकार या पत्रकारों के समूह के सम्पर्क में आये हो जो अख़बारों व टीवी चैनल्स पर खबर दिखाने या रूकवाने के बदले में पैसों की मांग करते हैं। आपसे अनुरोध है कि ऐसे कथित असामाजिक पत्रकारों से आप बचें क्योंकि ये ठेकेदार पत्रकार न केवल अपने चैनल बल्कि उन चैनल का भी ठेका ले लेते हैं जो किसी भी तरह से खबर दिखाने व रुकवाने के बदले पैसे नहीं लेते है। सबसे बड़ी बात ये कि ये ठेकेदार जिन जिन पत्रकारों के नाम पर दलाली करते हैं उन्हें इसकी जरा भी भनक नहीं होती है। ये ठेकेदार ज्यादातर राजनीति से जुड़े लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए आप से अनुरोध है कि भविष्य में अगर इस तरह के ठेकेदार पत्रकार आप से किसी अन्य पत्रकार या चैनल/अखबार के नाम पर पैसों की मांग करते है तो आप तुरन्त सम्बन्धित पत्रकार या चैनल/अख़बार से सम्पर्क जरूर करें। 
 
जनहित में जारी
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (EMA)
 
आप EMA की तमाम जानकारी के लिए इसके फेसबुक पेज पर भी जा सकते हैं। 
https://www.facebook.com/electronicmediaassociation   
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...