वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह ने आज दिन में बारह बजे इस्तीफा दिया. उन्होंने इस्तीफे का फैसला लेने से पहले दो दिनों तक विचार किया. यह कहना है सतीश के. सिंह के कुछ बेहद करीबी लोगों का. इनके मुताबिक सतीश के. सिंह जिस विजन से पाजिटिव मीडिया ग्रुप के साथ जुड़े थे, उन्हें वहां ऐसा कुछ नहीं दिखा. स्मूथ और सैटिसफैक्ट्री ढंग से इस ग्रुप में चीजें नहीं चल रही थीं. जो उम्मीद लेकर सतीश के. सिंह और उनकी टीम यहां आई थी, वैसा कुछ भी यहां नहीं हो रहा था. इसी वजह से सतीश के. सिंह ने इस्तीफा देने का फैसला लिया.
सूत्रों का कहना है कि असल में नवीन जिंदल जिस तरह से अपनी मीडिया टीम को हांकने चाहते थे, वैसा करने से सतीश. के सिंह और उनकी टीम ने इनकार किया और बाद में जब दबाव बढ़ा तो इन लोगों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बीबीसी फेम संजीव श्रीवास्तव को लाने का रास्ता साफ करने के लिए सतीश के. सिंह टीम पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया. लेकिन सवाल वही है कि अगर नवीन जिंदल बदले की भावना लेकर मीडिया हाउस संचालित करना चाहते हैं तो वहां संजीव श्रीवास्तव भी कितने दिन टिक पाएंगे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.
संबंधित खबर…
सतीश के. सिंह की पाजिटिव मीडिया से विदाई, इंद्रजीत राय व आमोद राय भी हटे, संजीव श्रीवास्तव के आने की चर्चा





