अब पॉजीटिव टीवी ग्रुप से सतीश के सिंह भी विदा हो गए। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पत्रकारिता जगत से दूर-दूर तक नाता नहीं रखने वाले उद्योगपति नवीन जिंदल का अपने चैनल के एडिटोरियल मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने की वजह से सतीश के सिंह को पॉजीटिव टीवी ग्रुप से अलग होना पड़ा है।
सुनने में आया है कि इनके ऊपर कुछ ऐसे पत्रकारों को बिठाने की योजना थी, जिनका सीधी तरीके से राजनीतिक खासतौर से CBI के मामले में फायदा उठाया जा सके। हमार टीवी के इनपुट हेड अमोद राय और रिपोर्टर इंद्रजीत सिंह ने भी अपने इस्तीफे दे दिए हैं। खबर है कि उनके इस्तीफे स्वीकार भी हो गए हैं। बात जो भी हो, अब ऐसे में बड़ा सवाल यह पैदा हो गया है कि क्या इस ग्रुप के साथ कोई भी नामी पक्षकार जुड़ना चाहेगा।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.
संबंधित खबरें…
सतीश के. सिंह की पाजिटिव मीडिया से विदाई, इंद्रजीत राय व आमोद राय भी हटे, संजीव श्रीवास्तव के आने की चर्चा
xxx
दो दिन विचार करने के बाद आज बारह बजे सतीश के. सिंह ने दिया इस्तीफा





