इंडिया टीवी को बड़ा झटका लगा है. संजय ब्रागटा ने इस्तीफा दे दिया है. उनके बारे में चर्चा है कि वे आजतक न्यूज चैनल के हिस्से बनने जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वह दिल्ली आजतक के हेड बनेंगे. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि टीवी टुडे नेटवर्क में संजय ब्रागटा की पोजीशन क्या रहेगी. इंडिया टीवी से इस्तीफे की सूचना कनफर्म है.
सूत्रों का कहना है कि संजय ब्रागटा पिछले डेढ़ साल से इंडिया टीवी में रजत शर्मा और विनोद कापड़ी से जूझ रहे थे और नया कुछ तलाशने में लगे हुए थे. अब जाकर उन्हें नया और ठीकठाक ठिकाना मिला है. इंडिया टीवी में पिछले तीन महीने के दौरान ये दूसरे इनपुट एडीटर का इस्तीफा है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





