Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

टीवी टुडे ग्रुप में इतने बदलावों के पीछे वजह क्या है?

टीवी टुडे ग्रुप के हिंदी अंग्रेजी न्यूज चैनलों में धड़ाधड़ बदलाव हो रहे हैं. पुराने चेहरे या तो जा रहे हैं या फिर साइडलाइन किए जा रहे हैं और नए लोगों को खूब इंट्री मिल रही है. बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब टीवी टुडे ग्रुप में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां चल रही हैं. रिफत जावेद आए. राहुल कंवल को एडिटर एट लार्ज बनाकर साइड लाइन कर दिया गया है. कहने को तो उन्हें आजतक और हेडलाइंस टुडे, दोनों का संपादक बनाया गया है पर सूत्रों का कहना है कि उन्हें रिपोर्टिंग में भेज दिया गया है और एक तरह से ये उनका डिमोशन है.

टीवी टुडे ग्रुप के हिंदी अंग्रेजी न्यूज चैनलों में धड़ाधड़ बदलाव हो रहे हैं. पुराने चेहरे या तो जा रहे हैं या फिर साइडलाइन किए जा रहे हैं और नए लोगों को खूब इंट्री मिल रही है. बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब टीवी टुडे ग्रुप में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां चल रही हैं. रिफत जावेद आए. राहुल कंवल को एडिटर एट लार्ज बनाकर साइड लाइन कर दिया गया है. कहने को तो उन्हें आजतक और हेडलाइंस टुडे, दोनों का संपादक बनाया गया है पर सूत्रों का कहना है कि उन्हें रिपोर्टिंग में भेज दिया गया है और एक तरह से ये उनका डिमोशन है.

आजतक के इनपुट हेड प्रबल प्रताप सिंह जा चुके हैं और उनकी जगह नया इनपुट हेड आ चुका है. अभिसार शर्मा, सुमित अवस्थी, अजय कुमार जैसे आजतक के चेहरे जा चुके हैं. पूनम शर्मा जा चुकी हैं और रविकांत मित्तल ज्वाइन कर चुके हैं. अब संजय ब्रागटा के ज्वाइन करने की बारी है. मतलब कि पूरे घर को बदल डालने जैसा मामला हुआ. सूत्रों का कहना है कि अरुण पुरी अब नए दौर में नई टीम बनाना चाहते हैं. उनकी बेटी कली पुरी धीरे-धीरे पूरे ग्रुप को संभाल रही हैं और उन्हीं के कारण नए चेहरों को लाया जा रहा है.

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सुप्रिय प्रसाद अपनी दूसरी पारी में ज्यादा पावरफुल होकर लौटे हैं और सारा बदलाव उनके इशारे पर किया जा रहा है. वे पुराने और भारी-भरकम चेहरों व नाम के साथ काम करने की जगह नए व उर्जावान लोगों को मौका दे रहे हैं ताकि अपने हिसाब से सारा कामकाज करा सकें. हालांकि सुप्रिय को लेकर भी बीच-बीच में चर्चाएं उड़ती हैं कि उनके पर कतरे जा रहे हैं. रिफत जावेद की नियुक्ति और राहुल कंवल को एडिटर एट लार्ज बनाए जाने पर ऐसी ही कुछ प्रतिक्रियाएं कुछ हलकों से आईं. पर अंदर के जानकार कहते हैं कि सुप्रिय प्रसाद परफार्मर हैं, उन पर प्रबंधन का पूरा यकीन है और आजतक चैनल पूरी तरह से सुप्रिय के ही हवाले है, उनकी सीधी रिपोर्टिंग अरुण पुरी को है, इसलिेए उनकी स्थिति खराब बताए जाने की बात महज अफवाह है. इसके उलट प्रबंधन काफी कुछ उनसे कनसल्ट करके तय करता है.

देखना है कि आगे आने वाले वक्त में आजतक में कौन नए चेहरे इंट्री मारते हैं. फिलहाल तो कहा जा सकता है कि टीवी टुडे ग्रुप पूरी तरह से नई टीम के जरिए संचालित किए जाने की प्रबंधन की रणनीति के तहत बदलाव के दायरे के रास्ते पर तेजी से चल रहा है. (कानाफूसी)

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...