Vasudev Tripathi : जर्नलिज़्म में कैरियर की शुरुआत और टीवी पर दिखने के बाद से मुझे लोगों के तरह तरह के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। इन सवालों में बड़ी संख्या में सवाल उन नौजवान साथियों या उनके अभिभावकों के होते हैं जो अब जर्नलिज़्म में अपना या अपने बच्चों का करियर बनाना चाहते हैं। इनमें जान-पहचान वाले भी हैं, परिवार वाले भी हैं और फेसबुक के लोग भी, जो चैट में ही सारी जानकारी कर लेना चाहते हैं, जबकि जानकारी देने से लिहाज से मैं सबसे अनुपयुक्त व्यक्ति हूँ क्योंकि जिन बातों को लेकर जर्नलिज़्म के प्रति आजकल की पीढ़ी में क्रेज़ है वो मेरे लिए कभी न कारण रहे न प्रेरक।
अतः अपनी तरफ से मित्रों और फेसबुकिए दोस्तों, जिन्हें चैट में मैं ज़बाब नहीं दे पता, को व्यक्तिगत सार्वजनिक सलाह है कि ये फील्ड टीवी के ग्लैमर की चाहत रखने वाले या देखादेखी करने वाले लोगों के लिए नहीं है। मेरी सोच ये है कि घर-परिवार और सुख-चैन की ख्वाइश यदि आप नहीं रखते हैं तभी जर्नलिज़्म का मजा है, बाकी अनुभवी लोगों की सलाह के लिए गूगल करिए- If you are fearless, fond of challenges, have exceptional command over language, habitual to work under extreme pressure, dedicated to deadlines and have high sense and persuasion skills then you are for the job of journalism जैसी बहुत सी बातें आपको मिल जाएंगी।
आईबीएन7 से जुड़े युवा पत्रकार वासुदेव त्रिपाठी के फेसबुक वॉल से.





