राजस्थान के रहने वाले और मुंबई में बिजनेस जर्नलिज्म कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा ने करियर चुनने के मामले में एसपी सिंह की सलाह को ठुकरा दिया था. एसपी सिंह ने बिजनेस जर्नलिज्म न करने की उन्हें सलाह दी थी पर कमल शर्मा ने बिजनेस जर्नलिज्म के आने वाले दौर को समझ लिया था और इसी फील्ड में वे सक्रिय हो गए.
देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) के पहले बैच के छात्र रहे कमल शर्मा पिछले दिनों दिल्ली आए तो यशवंत से एक मुलाकात में कई बातें बताईं. लगभग दस मिनट के इस वीडियो इंटरव्यू से आप कमल शर्मा के बारे में और जर्नलिज्म के बारे में जान-समझ सकते हैं. कमल से बातचीत सुनने-देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें..
यह वीडियो इंटरव्यू यूट्यूब के प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है, क्लिक करें..
http://www.youtube.com/watch?v=VfxOyZSFA3s
इन्हें भी पढ़ सकते हैं…
आईआईएमसी फर्स्ट बैच के दो छात्रों की पच्चीस साल बाद हुई यशवंत के घर पर मुलाकात
भाई यशवंत वाकई भाई हैं पत्रकारों के





