पंचकूला : पंचकूला प्रेस क्लब पंचकूला के नवनिर्वाचित प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने महासचिव सुरेंद्र गोयल के साथ सलाह मशविरा करने के बाद पंचकूला प्रेस क्लब की कार्यकारणी घोषित कर दी है और घोषणा की है कि जल्द ही साथी पत्रकारों को बैठने के लिए पंचकूला में स्थान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। सत्यानारायण गुप्ता द्वारा घोषित कार्यकारणी के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं, जोकि प्रेस क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ायेंगे और क्लब के उत्थान में अपना योगदान देंगे।
केसी मलकानियां को चीफ पैटर्न, संजय नागपाल को पैटर्न, रोहित रोहिला को चेयरमैन, संत अरोड़ा-वाइस चेयरमैन, सुधा जग्गा को मुख्य सलाहकार, कुलबीर दीवान एवं शशी किरण अरोड़ा को सलाहकार, कृष्ण कुमार को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विनोद शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, शिव कुमार, सतीश श्यामटू, कमलजीत सिंह, राजकुमार को उपप्रधान, सुशील गंभीर एवं अमित शर्मा को सचिव, एच. अग्निहोत्री एवं विनोद कुमार को संयुक्त सचिव, नरेश मलकानियां को मीडिया प्रभारी, राजेश मलकानियां को कोषाध्यक्ष, एसएल बिट्टू को ऑडिटर, दीप कुमार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जयपाल, दीपक कुमार, पवन राणा, रूपेश त्रिवेदी, अजीत कौशल, यतीश शर्मा, सतीश शर्मा, पवन चौधरी, चरण सिंह, जुगल किशोर, अनिल सेमवाल को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा स्पोर्टस एवं कल्चर कमेटी में सुधा जग्गा को चेयरमैन, रूपेश गिरहौत्रा, अशोक कुमार, शशी किरण, करूणा जिंदल, अजय गुप्ता, रामकुमार, अनिल सेमवाल को नियुक्त किया गया है। स्क्रीनिंग एवं अनुशासन कमेटी में सुरेंद्र भाटिया को चेयरमैन, सत्यनारायण गुप्ता, डीएन चौधरी, रोहित रोहिला, राजेश मलकानियां, सुधा जग्गा, सुरेंद्र गोयल को सदस्य नियुक्त किया गया है।





