Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

भाजपा-कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, घाटे में रहेगी बसपा

प्रदेश में आखिरी चुनाव 2009 में पार्लियामेंट के लिए हुआ। कांग्रेस बिजनौर, मेरठ, बुलन्दशहर व सहारनपुर में चौथे स्थान पर रही। गाजियाबाद में यह राजनाथ सिंह से सीधे मुकाबले में दूसरे नम्बर पर रही। यहाँ राजनाथ सिंह को हराने के लिए सपा ने कांग्रेस को समर्थन कर दिया था। लोक सभा चुनावों में भी सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी स्टार प्रचारकों में थे, परन्तु कोई प्रभाव मतदाता पर नहीं छोड़ पाये। मुस्लिम मतदाताओं की धारणा है कि भाजपा को तीसरे नम्बर पर स्थापित करने का कार्य सपा ने ही किया हैं।

प्रदेश में आखिरी चुनाव 2009 में पार्लियामेंट के लिए हुआ। कांग्रेस बिजनौर, मेरठ, बुलन्दशहर व सहारनपुर में चौथे स्थान पर रही। गाजियाबाद में यह राजनाथ सिंह से सीधे मुकाबले में दूसरे नम्बर पर रही। यहाँ राजनाथ सिंह को हराने के लिए सपा ने कांग्रेस को समर्थन कर दिया था। लोक सभा चुनावों में भी सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी स्टार प्रचारकों में थे, परन्तु कोई प्रभाव मतदाता पर नहीं छोड़ पाये। मुस्लिम मतदाताओं की धारणा है कि भाजपा को तीसरे नम्बर पर स्थापित करने का कार्य सपा ने ही किया हैं।

कांग्रेस को चार नम्बर से उठा कर संघर्ष में लाने का काम तो कोई चमत्कार ही कर सकता है। वैसे भी 2009 से अब तक केन्द्र सरकार ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया कि वोटर भरोसा कर सके। अधि‍क समय घोटाले करने व उससे बचने में ही रहा। सहारनपुर से प्रभावशाली मुस्लिम नेता रसीद मसूद इस बार कांग्रेस के साथ हैं। सहारनपुर में समर्थकों से अधिक विरोध की राजनीति प्रभावी है। सहारनपुर में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कद्दावर रहे नेता स्व0 राम शरणदास, पुराने कांग्रेसी चौ0 यशपाल सिंह व रसीद मसूद ‍त्रिकोण के तीन कोनों पर विरोध की मुद्रा में बैठ रहे। अब रसीद मसूद के राजनीति में दखल करते उनके कुनबे के कारण कभी खास चेले रहे जगदीश राणा व संजय गर्ग भी विरोधी पाले में आ खडे़ हुए हैं।

रसीद मसूद पिछली बार सपा में थे तो उनके विरोधियों ने बसपा को ताकत पहुँचाई थी। उनके प्रभाव का लाभ कांग्रेस को मिले भी तो भी विरोधियों के कारण सपा लाभ में रहेगी। यहाँ बसपा सर्वाधिक हानि में रहेगी। भाजपा ने तीसरे पायदान से उठने की कोशिश नहीं की, अलबत्ता तीसरा स्थान भाजपा के लिए सुरक्षित रहेगा। ऐसे में कांग्रेस अपने को चौथे पायदान पर रखने में कामयाब रहेगी। देखना है कि बसपा के पांच वर्ष के शासन की त्रासदी का लाभ सपा को कितना मिलता हैं?

लेखक गोपाल अग्रवाल समाजवादी आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। इन दिनों समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति के हिस्से हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...