Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘भवदीय प्रभात’ नाम से बारह पेजी अखबार दिल्ली से लांच, दिलीप झा समेत कई जुड़े

'भवदीय प्रभात' नाम से एक अखबार दिल्ली से प्रकाशित किया जा रहा है। बारह पेज का अखबार है ये। 'भवदीय प्रभात' का प्रसार आठ राज्यों में हो रहा है, जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, उत्तराखंड शामिल है। इस अखबार को अवनीन्द्र ठाकुर लेकर आए हैं। समाचार पत्र का संपादक दिलीप झा को बनाया गया है।  दिल्ली ब्यूरो प्रमुख के पद पर सुनील वर्मा को नियुक्त किया है। टीम में गरिमा राय को डेस्क इंचार्ज बनाया गया है। मो. सलीम को यूपी डेस्क, कुमकुम को डीजीएम, रंजीत मिश्रा को सर्कूलेशन मैनेजर, मनीष को डिजायनर के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं अभिनव अग्रवाल को प.उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वे अपनी पुरानी टीम के साथ अखबार से जुड़े हैं। ब्यूरो प्रमुख नोएडा नरेंद्र कुमार व ब्यूरो प्रमुख ग्रेटर नोएडा तरुण भडाना को बनाया गया है। फरीदाबाद प्रभारी के तौर पर देवेंद्र कौशिक, करनाल ब्यूरो प्रमुख के तौर पर बलीन्द्र वर्मा, पानीपत से राकेश जांगरा, रोहतक से प्रवीण पांचाल को ब्यूरो प्रमुख बनाया गया है।

गौरतलब है कि सुभारती ग्रुप के अखबार दैनिक प्रभात गाजियाबाद संस्करण को बंद करने के निर्णय ने 'भवदीय प्रभात' नामक अखबार को जन्म दिया। जून महीने में अखबार के गायिजाबाद संस्करण में कार्यरत कर्मचारियों को एकाएक कहा गया कि वे अपना ट्रांसफर मेरठ करा लें, नहीं तो अपना इस्तीफा सौंप दें। सभी कर्मचारियों ने इस्तीफा सौंप दिया। इस बीच दैनिक प्रभात के जीएम अवनीन्द्र ठाकुर ने दैनिक प्रभात के खाली जगह को भरने के लिए दिलीप झा के साथ रणनीति बनाई और आज भवदीय प्रभात समाचार पत्र बाजार में उपलब्ध है।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...