आधुनिक पत्रकारिता व व्यवसाय नियंत्रण में लगातार एक घंटे पच्चीस मिनट तक ज्ञानवर्धक स्पीच देने के लिए युवा पत्रकार रमेश ठाकुर का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। उन्हें यह सम्मान एसिया के मुख्य संपादक श्री बीएस चौधरी की ओर से प्रदान किया गया है। पिछले साल सितंबर में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से हरियाणा में बिगेस्ट बिजनेस लेसन नामक सेमिनार आयोजित किया गया था जिसमें देश भर के 1368 युवक-युवतियों को शामिल किया गया था। सेमिनार में अपने-अपने क्षेत्रों में माहिर युवाओं ने भाषण दिया था। संसार के मौजूदा हालात पर अलग आधुनिक विचार रखने वाले युवक-युवतियों के लिए यह संस्था कई देशों में सेमिनार आयोजित करती है। इंडिया बुक उन युवाओं की स्पीच को कई तरह से प्रयोग करती है। सेमिनार में मुख्य रूप से फिल्म निदेशक अब्बास मस्तान, अभिनेत्री जूही चावला, प्रख्यात लेखक डॉ बीकेसी शेखर तिवारी के अलावा कई अर्थशात्री मौजूद थे।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





