नवभारत टाइम्स मुंबई में एसोसिएट एडीटर के रूप में कार्यरत एक पत्रकार की बदतमीजियों के कारण इसी अखबार में कार्यरत एक वरिष्ठ पत्रकार रो पड़े। इन एसोसिएट एडीटर की वजह से नवभारत टाइम्स मुंबई के सबसे वरिष्ठ सहयोगियों में से एक शनिवार शाम को फूट फूट कर रो पड़े। उन्होंने इस्तीफे का लेटर भी लिख लिया था, लेकिन एनबीटी मुंबई के दफ्तर से बाहर जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक संपादक सुंदर चंद ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार को ऐसा करने से रोक दिया।
अपने एसोसिएट एडिटर से पीड़ित ये पत्रकार सबसे सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। नवभारत टाइम्स मुंबई में वह पिछले करीब ढाई दशक से हैं। वह बहुत ही भले और विनम्र व्यक्ति हैं। इनकी इमेज मुंबई मीडिया में एकदम अलग है। इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कुछ महीने पहले ही उन्हें एक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था। ऑफिस में एसोसिएट एडीटर की प्रताड़ना से अब तक काफी काफी लोग परशोन हो चुके हैं। लेकिन पिछले शनिवार की घटना इनमें सबसे चरम थी। (कानाफूसी)





