रांची से खुलने वाले नये चैनल नक्षत्र न्यूज से सीनियर लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। देश लाइव रांची को अलविदा कह पंकज प्रसून ने नक्षत्र ज्वाइन किया है। वे यहां सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर होंगे। पंकज प्रसून देश लाइव में जुड़ने से पहले मुंबई से चलने वाले बॉलीवुड चैलन ज़ूम में असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे। उन्होंने मुंबई दूरदर्शन और सीएनबीसी आवाज़ में रिपोर्टिंग भी की है। इलेक्ट्रोनिक मीडिया में करीब सात साल गुजार चुके पंकज प्रसून बिज़नस, इंटरटेन्मेंट और राजनीतिक मामलें के अच्छे जानकार माने जाते हैं।





