साधना न्यूज, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से काफी समय से जुड़े एंकर अक्षय गौर ने इस्तीफा दे दिया है. साधना न्यूज, बिहार-झारखंड से एंकर आशा मिश्रा के भी इस्तीफा देने की खबर है. दोनों एंकर अक्षय और आशा का जाना साधना के लिए झटका माना जा रहा है. इन दोनों ने नई पारी की शुरुआत समाचार प्लस न्यूज चैनल के साथ की है. अक्षय गौर समाचार प्लस, यूपी-यूके के साथ जुड़े हैं तो आशा मिश्रा समाचार प्लस, राजस्थान के साथ.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





