'मध्य प्रदेश जनसंदेश' नाम से एक नया अखबार सतना से निकलने जा रहा है. इस अखबार से राजेश श्रीनेत जुड़े हैं. चर्चा है कि कई अन्य पत्रकार भी इस अखबार से लगातार जुड़ रहे हैं. इस अखबार का एडिशन एमपी के कई शहरों से निकाले जाने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि कल्पतरु एक्सप्रेस, आगरा से इस्तीफा देने वाले अरुण कुमार त्रिपाठी भी इस अखबार के हिस्से बन सकते हैं. हालांकि यह सूचना अभी कनफर्म नहीं हो पाई है.
अंजनी कुमार ने दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर एक अंग्रेजी टैब्लयाड ज्वाइन किया है. अंजनी ने इस्तीफा लगातार तबादले किए जाने के विरोध में दिया. पहले उन्हें दैनिक जागरण वालों ने नई दुनिया, बिलासपुर के लिए तबादला लेटर थमाया. कुछ ही दिन बाद उन्हें बस्तर जाने के लिए कह दिया गया. इस तरह तबादला करके परेशान किए जाने से नाराज अंजनी ने इस्तीफा दे दिया.
यूपी के बागपत से खबर है कि बागपत के खेकड़ा तहसील से दैनिक जागरण के पत्रकार दीपक धामा ने इस्तीफा देकर हिन्दुस्दान बागपत से खेकड़ा तहसील के लिए बतौर रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है. पता चला है कि दीपक धामा से विज्ञापन लाने के लिए प्रबन्धन की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था जिससे तंग आकर दीपक ने इस्तीफा दे दिया.
यूपी के गोण्डा से खबर है कि रिपोर्टर नन्दलाल तिवारी ने अमर उजाला को बाय-बाय कर दिया है. अभी चन्द दिनों पूर्व ही अमर उजाला गोण्डा से छायाकार सुनील मिश्रा की छुट्टी हुई थी.
हिंदुस्तान, रांची से रिपोर्टर सोनी कच्छप ने इस्तीफा देकर रांची में ही दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. उधर, दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से अरविंद गोयल ने इस्तीफा दे दिया है.
भड़ास तक कोई भी सूचना आप [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं. मेल भेजने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाता है.





