Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

द ग्रेट गुलाब बाई थियेट्रिकल कंपनी

Dhruv Gupt : एक थी गुलाब बाई. उत्तर भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय नाट्य-विधा 'नौटंकी' के लगभग चार सौ साल पुराने इतिहास से अगर किसी एक शख्सियत का नाम लेने को कहा जाय तो निर्विवाद रूप से वह नाम होगा पद्मश्री स्व. गुलाब बाई का। अपने जीवनकाल में ही किंवदंती बनी इस महान लोक कलाकार का जन्म उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के बलपुरवा गांव के एक गरीब लोक-गायक परिवार में हुआ था।

Dhruv Gupt : एक थी गुलाब बाई. उत्तर भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय नाट्य-विधा 'नौटंकी' के लगभग चार सौ साल पुराने इतिहास से अगर किसी एक शख्सियत का नाम लेने को कहा जाय तो निर्विवाद रूप से वह नाम होगा पद्मश्री स्व. गुलाब बाई का। अपने जीवनकाल में ही किंवदंती बनी इस महान लोक कलाकार का जन्म उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के बलपुरवा गांव के एक गरीब लोक-गायक परिवार में हुआ था।

गुलाब का बचपन गांव की गलियों में पैसों के लिए नाचते-गाते बीता। 1931 में जब गुलाब ने नौटंकी में पहली बार बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया तो उन्हें नौटंकी की पहली महिला कलाकार होने का गौरव प्राप्त हुआ था। पुरूषों के गढ़ में किसी स्त्री का यह पहला प्रवेश था। गुलाब जवान हुई और जल्द ही अपनी अभिनय-क्षमता, अपनी अदाओं और विलक्षण लोकगायिकी के बूते नौटंकी की बेताज मलिका बन बैठी।

उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि उन्हें देखने-सुनने के लिए लोग खुशी-खुशी दस-दस, बीस-बीस कोस की पैदल यात्राएं करते थे। थियेटर मालिकों के आर्थिक शोषण से तंग आकर 1955 में उन्होंने खुद अपनी कंपनी 'द ग्रेट गुलाब बाई थियेट्रिकल कंपनी' की स्थापना की। नौटंकी को उत्तर भारत के गांव-गांव तक ले जाने का श्रेय गुलाब की इसी कंपनी को जाता है। 'सुल्ताना डाकू' उनकी सर्वाधिक लोकप्रिय नौटंकी है जिसके द्वारा उन्होंने सामाजिक सरोकारों के लिए प्रसिद्द एक दुर्दांत डकैत को लोकमानस का नायक बना दिया।

गुलाब बाई द्वारा तैयार और अभिनीत कुछ अन्य प्रसिद्द नौटंकियां हैं – लैला मजनू, शीरी फरहाद, हरिश्चन्द्र, भक्त प्रह्लाद, सत्यवान सावित्री, इन्द्रहरण और श्रीमती मंजरी। गुलाब बाई अभिनेत्री के अलावा बेहतरीन गायिका भी थीं। उनके कुछ गीत तो आज भी लोकगायकों और ग्रामीण जनता की जुबान पर हैं, जैसे – पान खाए सैया हमार, नदी नारे न जाओ श्याम पैया परूं, मोहे पीहर में मत छेड़, जलेबी बाई, भरतपुर लुट गयो हाय मेरी अम्मा, पटना शहरिया में जाओ रानी, अकेली डर लागे, गोरखपुर की एक बंजारन, हमरा छोटका सा बलमुवा आदि।

उनके अधिकतर गीतों का बॉलीवुड के लोगों ने उनके जीवनकाल में ही अपनी फिल्मों में इस्तेमाल तो किया, लेकिन क्रेडिट में उनका नाम तक देना ज़रूरी नहीं समझा। गुलाब बॉलीवुड के इस सलूक से बेहद मर्माहत हुई थी। 1996 में उनकी मृत्यु के बाद उनके कुछ शागिर्द उनकी विरासत संभाल तो रहे हैं, लेकिन उत्तर भारत के मेलों-ठेलों में 'द ग्रेट गुलाब बाई थियेट्रिकल कंपनी' नाम से कई थियेटर कंपनियां जिस स्तर पर अश्लीलता फैलाने में लगी हैं, उसे देखते हुए नौटंकी जैसी जनप्रिय लोकनाट्य विधा का भविष्य अंधकारमय ही लगता है।

ध्रुव गुप्ता के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...