Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

संगीतज्ञ और कवि औरंगजेब : मैं शीशा था, मुझे क्यों आपने पत्थर बना डाला?

Dhruv Gupt : अंग्रेज इतिहासकारों के विभाजनकारी नज़रिए ने मुग़ल बादशाह औरंगजेब को आम तौर पर एक कट्टर, धर्मांध, शुष्क और हृदयहीन शासक के रूप में ही चित्रित किया और हिन्दुवादी इतिहासकारों ने उनका अनुगमन किया है। सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। बहुत कम लोगों को पता है कि औरंगजेब कठोर शासक के अलावा एक विलक्षण संगीतप्रेमी और एक भावुक कवि भी थे।

Dhruv Gupt : अंग्रेज इतिहासकारों के विभाजनकारी नज़रिए ने मुग़ल बादशाह औरंगजेब को आम तौर पर एक कट्टर, धर्मांध, शुष्क और हृदयहीन शासक के रूप में ही चित्रित किया और हिन्दुवादी इतिहासकारों ने उनका अनुगमन किया है। सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। बहुत कम लोगों को पता है कि औरंगजेब कठोर शासक के अलावा एक विलक्षण संगीतप्रेमी और एक भावुक कवि भी थे।

औरंगजेब ने राजनीतिक और आर्थिक कारणों से दरबार में संगीत पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन उनके अन्तःपुर में नौरोज़ के मौके पर संगीत की महफ़िलें खूब जमती थीं। उन्हें ध्रुपद संगीत प्रिय था और उनके दरबार में खुशहाल खां, बिसराम खां, सुखीसेन, किशन खां, हयात रंग खां, मृदंग राय जैसे ध्रुपद गायक मौजूद थे। लेखक निकोलो मनुक्की ने अपनी किताब ' स्टोरिया डि मोगोर ' में औरंगजेब की संगीत सभाओं का वर्णन किया है। इस किताब के अनुसार बादशाह खुद एक कुशल वीणावादक थे। वे संगीतज्ञ शेख मुहीउद्दीन याहिया मदनी चिश्ती के भक्त थे जिन्हें वे प्रति माह एक हजार रुपए भेजते थे।

संगीतज्ञ खुशहाल खां ने अपनी एक रचना में संगीतप्रेमी औरंगजेब को ' औलिया ' और ' जिन्दापीर ' तक कहकर संबोधित किया है – ' आयौ आयौ रे महाबली आलमगीर, जाकी धाक देखे कोउ धरे न धीर / चकतावंस सुलितान औरंगजेब, साहिन में साहि औलिया जिन्दपीर' ! औरंगजेब के काल में उनकी सहायता से संगीत के कई बहुमूल्य ग्रंथ लिखे गए, जिनमें प्रमुख थे – मिर्ज़ा रोशन मीर का ' संगीत पारिजात ' ( 1666 ) तथा इबाद मुहम्मद कामीलखानी के ' असामीसुर ' और ' रिसाला अमलेबीओ ठाठ रागिनी ' ( 1669 )। कवि के रूप में बादशाह औरंगजेब की एक ध्रुपद रचना देखिए !

अब घरी आवत है री माई री अवध को दिन आज
वेग प्रफुल्लित भयो सुगंध मंजन कर कर
आभूषण वसन बनाय पहरे प्यारी
जब ही अरगजा भेटत लगाय
तब होवै मन भावतो काज।
यह देखो वह गए मनमोहन बलमा
अंतरयामी स्वामी कवन वरण कारण
विरहन तेरे आगमन मानो पतितन को दीनो सुख समाज।
शाह औरंगजेब लीनी गले ही लगाय
कीनी निहाल तोहे बाल
दीनों ढिग बिब सुहाग भाग आनंदराज !

(कविता सौजन्य डॉ शालिग्राम गुप्त का ग्रंथ 'मुग़ल दरबार')

इतना संवेदनशील व्यक्ति धार्मिक हो सकता है, धर्मांध नहीं।क्या इतिहास को फिर से लिखने का वक़्त नहीं आ गया है?

पुलिस अधिकारी ध्रुव गुप्ता के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...