Abhishek Ranjan Singh : IIMC प्रशासन की और से प्रकाशित संशोधित इश्तेहार… भारतीय जनसंचार संस्थान के हाकिमों ने 4 अक्टूबर को उर्दू पत्रकारिता के संबंध में संशोधित इश्तेहार प्रकाशित कराया है, जिसमें छात्राओं को हास्टल सुविधा देने की बात कही गई है, जबकि सितंबर माह में प्रकाशित इश्तेहार में उन्होंने उर्दू पत्रकारिता की छात्राओं के छात्रावास की सुविधा नहीं होने की बात कही थी.

साथियों, अगर हम एकजुट होकर निरंतर प्रयास करें, तो हमें यकीन है कि ढाई दशकों से जारी ग़ैर-बराबरी का अंत निश्चित है. छात्रावास की मांग में शामिल आईआईएमसी के सभी छात्रों-पूर्व छात्रों की यह एक जीत है, लेकिन संघर्ष अभी और बाकी है.
अभिषेक रंजन सिंह के फेसबुक वॉल से.





