नोएडा फिल्म सिटी से खबर आ रही है कि महुआ न्यूज के आफिस पर छापा पड़ गया है. बैंक वालों ने अपने अरबों रुपये के कर्ज की वसूली के लिए यह छापा मारा है. वे एक-एक सामान की तस्वीर खींच रहे हैं और उसकी कीमत आंक रहे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि पीके तिवारी को ये अंदाजा था कि छापा पड़ने वाला है इसलिए महंगे इक्विपमेंट हटा दिए गए थे. आज सुबह ही महंगी वाली एफसीपी मशीन को पीके तिवारी के निर्देश पर आफिस वालों ने छुपा दिया था. बैंक वाले जो सामान मौजूद है, उसकी वैल्यू लगा रहे हैं और रजिस्ट पर नोट कर रहे हैं.
बैंक वालों के छापे से आफिस में खलबली का माहौल है. यहां काम कर रहे मीडियाकर्मी सकते में हैं कि आखिर हो क्या हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये मीडिया का आफिस नहीं बल्कि चोरों का आफिस लग रहा है जहां आए दिन कोई न कोई जांच-पड़ताल, छापा वगैरह का कार्यक्रम चलता ही रहता है. इधर, महुआ में कार्यरत कर्मियों को दो महीने की सेलरी नहीं मिली है जिसके कारण कई इंप्लाई मन ही मन इस छापेमारी को लेकर खुश हैं. महुआ वालों ने सैकड़ों स्ट्रिंगरों का बकाया पहले से ही मार रखा है. अब वे नोएडा आफिस के कर्मियों की भी दो माह से सेलरी लटकाए हुए हैं. देखना है कि इस छापेमारी के बाद महुआ वाले अपने कर्मियों को सेलरी देते हैं या ऐसे ही बददुआ लेकर परेशानियों के चंगुल में घिरे रहते हैं.
संबंधित खबरें…
1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है पीके तिवारी और महुआ वालों ने, चार्जशीट दाखिल
xxx
महुआ और पीके तिवारी से कोई डील न करें : पंजाब नेशनल बैंक की चेतावनी (देखें विज्ञापन)
xxx
दो और मामलों में कोर्ट में हाजिर हुए पीके तिवारी
xxx
बैंकों के 700 करोड़ का कर्ज महुआ ने डकारा, सेंचुरी समूह की हालत खस्ता
xxx
महुआ चैनल समूह के अध्यक्ष पीके तिवारी अपने पुत्रों समेत गिरफ्तार
xxx
पीके तिवारी को महुआ के तोपचियों ने ही जेल भिजवाया





