Vikram Singh Chauhan : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र में एक दलित लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. बलात्कारी भाजपा के युवा मोर्चा भाजयुमो का युवा नेता व राईस मिलर नरेश चंद्रा है. पीड़िता सरला (बदला हुए नाम) सरसीवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है. भाजयुमो नेता ने अपने रसूख और पहुँच का पूरा फायदा उठाते हुए मामले को दबाने की पूरी कोशिश की है.
बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस और अखबार और चैनलों के संवाददाताओं को करीब 10 लाख रुपया बांटा गया है. इस कारण ये मामला मीडिया में नहीं आ पाया है. लड़की के पिता का देहांत हो चुका है और अत्यंत ही गरीब परिवार से है.
भाजयुमो नेता द्वारा लड़की और उसकी माँ को जान से मारने की धमकी दी गई है. घटना 3 अगस्त 2013 की है. मेरे द्वारा इस मामले की शिकायत हरिजन विशेष थाना एवं पुलिस के आला अधिकारीयों से की गई है. बावजूद इसके एक मंत्री के शह पर आरोपी को बचाया जा रहा है!
विक्रम सिंह चौहान के फेसबुक वॉल से.





