Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा- कितने लोगों को अवैध ढंग से सुरक्षा दी?

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर की तरफ से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सुरक्षाकर्मी दिये जाने के सम्बन्ध में जारी दो शासनादेशों को चुनौती देती पीआईएल संख्या 6509/2013 पर इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज राज्य सरकार से दस दिनों के अन्दर अनुमन्य लोगों के अलावा अन्य लोगों को सुरक्षा प्रदान किये जाने की पूरी सूची दिए जाने के आदेश दिए हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर की तरफ से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सुरक्षाकर्मी दिये जाने के सम्बन्ध में जारी दो शासनादेशों को चुनौती देती पीआईएल संख्या 6509/2013 पर इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज राज्य सरकार से दस दिनों के अन्दर अनुमन्य लोगों के अलावा अन्य लोगों को सुरक्षा प्रदान किये जाने की पूरी सूची दिए जाने के आदेश दिए हैं.

जस्टिस इम्तियाज़ मुर्तजा और जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की बेंच ने गलत ढंग से लोगों को सुरक्षा दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से यह भी बताने को कहा कि इनमें से प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा किनकी संस्तुति पर दी गयी है. कोर्ट ने पूछा है कि जिन लोगों को निजी व्यय पर सुरक्षा प्रदान की गयी है, उनके द्वारा यह धनराशि जमा कराया गया है अथवा नहीं. कोर्ट ने इन सभी बिन्दुओं पर विस्तृत आख्या देने को कहा है.

याचिका में डॉ ठाकुर ने एमएलए, एमपी, पूर्व एमएलए/एमपी, निगमों के अध्यक्ष आदि को सुरक्षा देने विषयक 05 मई 2008 और 11 जनवरी 2013 के शासनादेश को आम जन के लिए विभेदकारी बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...