अनुपम मार्कंडेय के बारे में सूचना है कि वे फिर से बरेली-मुरादाबाद की तरफ लौट आए हैं. अबकी वे लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार कैनविज टाइम्स को लांच कराने का जिम्मा लेकर लौटे हैं. अनुपम मार्केंडेय अमर उजाला, दैनिक जागरण में कई दशक तक कार्य कर चुके हैं. बीच में काफी समय से वे दिल्ली में किसी कंपनी में कार्यरत रहे. अल्पविराम के बाद वे फिर से मीडिया में वापसी कर रहे हैं.
साधना एमपी सीजी से चार लोगों ने इस्तीफा दिया है. इनपुट हेड विभोर सक्सेना के अलावा इस्तीफा देने वाले तीन अन्य पेड इंटर्न हैं. इनके नाम हैं इमादलम, राहुल मेहता, राहुल कुमार. इन लोगों को शिकायत थी कि इन्हें न सेलरी टाइम पर दिया जाता है और न ही वीकली आफ मिलता है.
मीडिया मॉनिटरिंग कंपनी एशा मीडिया रिसर्च के साथ कश्मीरा खान ने नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें हेड ऑपरेशन बनाया गया है. कश्मीरा टीवी टुडे ग्रुप के साथ थीं.
भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






