आई-नेक्स्ट, लखनऊ ऑफिस से पुराने लोगों के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. यहाँ कुछ महीनों में अलग-अलग वजहों से पांच पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया. चीफ रिपोर्टर अजयेंद्र राजन शुक्ल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. चीफ सब एडिटर पीके तिवारी भी छोड़ चुके हैं. एडिटोरिअल चीफ प्रतिभा कटियार भी गुडबाय बोल चुकी हैं. अब मेडिकल रिपोर्टर सुनील यादव और प्रवीण सिन्हा ने भी अलग-अलग कारणों से आई नेक्स्ट को अलविदा कह दिया है.
इतने लोगों ने इस्तीफा दिया लेकिन नए लोगों को नियुक्ति का काम बेहद धीमा व ढीला है. अभी तक सिर्फ एक का ही रिप्लेसमेंट खोजा जा सका है. ये हैं फराज़ क़ाज़ी जिन्होंने आई-नेक्स्ट, लखनऊ के साथ नई पारी शुरू की है. खबर है कि आई नेक्स्ट लखनऊ में तीन रिपोर्टरों का प्रमोशन कर दिया गया गया है. जिनका प्रमोशन किया गया है उनमें डेस्क से रमेश वर्मा, एजुकेशन रिपोर्टर अब्बास रिज़वी और क्राइम रिपोर्टर यासिर रजा शामिल हैं.
अगर आपके पास भी मीडिया संस्थानों या मीडियाकर्मियों से जुड़ी कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी है तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. मेल भेजने वालों का नाम अनुरोध करने पर हमेशा गोपनीय रखा जाएगा.






