Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

ग्वालियर से मुंबई में नभाटा के साथ पत्रकारिता करने पहुंचे फिरोज खान को किराए पर मकान नहीं मिल रहा

Ravi Rawat : महीने भर पहले नवभारत टाइम्स में ग्वालियर से आए फिरोज खान ने ज्वाइन किया है। महीना भर उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ रहकर गुजार दिया, अब वे अपना अलग घर लेना चाहते हैं किराए पर। फिरोज मुंबई की अलग-अगल जगहों पर घर लेने की कोशिश कर चुके हैं और उनकी कोशिश लगातार जारी है। पर, उन्हें घर नहीं मिल रहा, क्योंकि उनका नाम फिरोज और उपनाम खान, उनके और मकान के बीच बाधा बन गया है।

Ravi Rawat : महीने भर पहले नवभारत टाइम्स में ग्वालियर से आए फिरोज खान ने ज्वाइन किया है। महीना भर उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ रहकर गुजार दिया, अब वे अपना अलग घर लेना चाहते हैं किराए पर। फिरोज मुंबई की अलग-अगल जगहों पर घर लेने की कोशिश कर चुके हैं और उनकी कोशिश लगातार जारी है। पर, उन्हें घर नहीं मिल रहा, क्योंकि उनका नाम फिरोज और उपनाम खान, उनके और मकान के बीच बाधा बन गया है।

दूसरे शहरों का तो नहीं पता, लेकिन मुंबई में घर देने से पहले एजेंट और मकान मालिक आपका नाम और धर्म जरूर पूछते हैं। क्या फिरोज या उनके जैसे कई लोगों को सिर्फ इसलिए घर नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि उनका धर्म वह है, जिस पर हमने आतंकवादी होने का ठप्पा लगा दिया है? और अगर नहीं, तो करो इस बात का विरोध और नहीं कर सकते, तो खुद को धर्म निरपेक्ष देशवासी कहना बंद करो।

रवि रावत के उक्त फेसबुक स्टेटस पर खुद युवा पत्रकार फिरोज खान ने जो टिप्पणी की है, वो इस प्रकार है…

Firoj Khan : 90 के बाद की सियासत का नतीजा है कि आदमी, आदमी से नफरत करने लगा। यह भी हुआ कि उसके मन में बेतहासा असुरक्षा की भावना पैदा कर दी गई। ये सिर्फ मुसलमान होने की सजा नहीं है। मुसलमानों की बहुसंख्या होने पर हिंदू होने की भी यही सजा है। सच कहूं तो इंसान होने की सजा है। लेकिन इस सब के बाद, दोस्तों को हमेशा साथ रहा। इससे बढ़के और चाहिए भी क्या। शुक्रिया दोस्तो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...