Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

मां दुर्गा की तस्वीर के सामने बाप ने छह माह के बेटे की दे डाली बलि

बाराबंकी। एक अंधविश्वासी बाप ने अपने 6 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी बलि दे डाली। यह जघन्य कृत्य उसने घर में बने पूजा स्थल में रखी मां दुर्गा की तस्वीर के सामने किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हत्यारे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं इस खबर ने पूरे इलाके में हड़कम्प मचा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरैनी पुरवा निवासी 23 वर्षीय राजकुमार उर्फ हेमन्त कनौजिया पुत्र महेश आज सुबह अपने 6 माह के बेटे अहम को गोद में लेकर घर से निकल गया। इस दौरान उसने स्वयं भी नहाया और अपने बेटे को भी स्नान कराया। स्वयं कपड़े पहने तो बेटे को भी अच्छे कपड़े पहनाये।

इसके बाद वह उसे लेकर पहुंचा दुर्गा पूजा स्थल पर स्थापित मां जगत जननी के दरबार में। ग्रामीणों का कहना है कि उसने बेटे को अहम को यहां दर्शन कराया और फिर घर लेकर पहुंच गया घर में बने लघुपूजा स्थल के सामने। इस दौरान उसकी पत्नी सीमा छत के ऊपर खाना बना रही थी। उसके पिता महेश खेत को गये थे, मां बकरी चराने गयी थी। एकाएक इस जल्लाद पिता ने 6 माह के अबोध बेटे अहम के गले पर कुल्हाड़ी चला उसे काट डाला। जिससे अहम की मौत हो गयी। जब यह वाक्या उसके भाई निर्मल ने देखा तो वह चिल्ला पड़ा। पत्नी सीमा भी दौड़ी तो हत्यारा बाप पत्नी की ओर दौड़ पड़ा जिसके बाद किसी तरह निर्मल ने उसकी जान बचायी।

बेटे की हत्या करने के बाद हत्यारा गांव स्थित एक बाग में छिपकर बैठ गया। इधर घर में कोहराम तो मचा ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया। जिसने सुना वह राजकुमार के घर जा धमका। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आखिरकार हत्यारा जल्लाद पकड़ा गया। उसके चेहरे पर कोई पश्चाताप नहीं था। पूछने पर वह बोला शैतान का हुक्म था आज का समय निश्चित था इसलिए बेटे की बलि देनी पड़ी फिर मैंने उसका नाम ही अहम बलि देने के लिए रखा था। इस लोमहर्षक घटना की जानकारी पर कप्तान आनंद कुलकर्णी ने भी मौके का दौरा किया। कलेजे के टुकड़े को मांग के सिन्दूर के द्वारा दी गयी मौत के चलते अभागी मां व पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस ने जल्लाद हत्यारे को पकड़कर जेल भेज दिया।

बाराबंकी से रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...