महुआ के यूपी न्यूज चैनल के हेड बनाए गए विकास मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कल इस्तीफा दिया और कल आजतक न्यूज चैनल ज्वाइन करेंगे. यह पता नहीं चल पाया है कि विकास किस पद पर आजतक गए हैं. महुआ से पहले वे न्यूज24, आईबीएन7, आजतक, दैनिक जागरण, अमर उजाला आदि में काम कर चुके हैं. आजतक के साथ विकास की ये दूसरी पारी है.
अगर आपके पास भी मीडिया संस्थानों या मीडियाकर्मियों से जुड़ी छोटी-बड़ी कोई जानकारी है तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. अनुरोध करने पर सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.





