आजतक न्यूज चैनल के दिल्ली स्थित मुख्यालय में काफी समय से कार्यरत भावेश के बारे में खबर है कि उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. उनकी नई पारी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, उधर, हिंदी दैनिक अमर भारती से अजय पाण्डेय, संजय पाण्डेय और योगेश शर्मा के जुड़ने की खबर है. अजय और संजय उपसंपादक बने हैं जबकि योगेश शर्मा खेल संवाददाता नियुक्त हुए हैं. अजय पाण्डेय इससे पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर से प्रकाशित पाक्षिक पत्रिका ‘सीमावर्ती’ के दिल्ली ब्यूरो चीफ थे. संजय पाण्डेय और योगेश शर्मा ने पत्रकारिता की शुरुआत अमर भारती के राष्ट्रीय संस्करण दिल्ली से की है. इस आशय की जानकारी अमर भारती राष्ट्रीय संस्करण के समाचार संपादक देवनाथ ने दी.
अगर आपके पास भी मीडिया संस्थानों या मीडियाकर्मियों से जुड़ी छोटी-बड़ी कोई जानकारी है तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. अनुरोध करने पर सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.






