लखनऊ। शहर के वायस आफ लखनऊ समाचार पत्र में कार्यरत वरिष्ठ अपराध पत्रकार मनोज बाजपेयी की माता श्रीमती कमला देवी बाजपेयी का परसों यहां भैंसाकुंड श्मशान घाट पर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। वह इकहत्तर वर्ष की थीं। कल मध्यान्ह एलडीए कालोनी कानपुर रोड स्थित आवास पर अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था।
वह अपने पीछे पति, तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार पीछे छोड़ गयी। पत्रकार की माता के निधन पर विभिन्न पत्रकार संगठनों सहित कई प्रमुख लोग शोक व्यक्त करते हुये मनोज बाजपेयी को इस दुखद क्षण से उबरने के लिये सांत्वना दी।





