हिंदुस्तान अखबार में निष्पक्ष खबरें छापने और पेड न्यूज का गलत काम न करने का विज्ञापन पिछले दिनों निकाला गया था. अब दैनिक भास्कर ने भी इसी नक्शेकदम पर चलते हुए 'नो पेड न्यूज' का विज्ञापन निकाला है. साथ ही पाठकों से अपील की है कि अगर दैनिक भास्कर में छपी किसी खबर या रिपोर्टर की निष्पक्षता पर किसी को संदेह हो तो भोपाल स्थित भास्कर मुख्यालय को पत्र लिखकर सूचित करें. विज्ञापन पूरा एड्रेस भी दिया गया है. क्या है ये विज्ञापन, इसे पढ़ने के लिए नीचे देखें…

मीडिया हाउसों से संबंधित जानकारियां, सूचनाएं, हलचल आप भड़ास तक [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





