Jai Prakash Sharma : मित्रों, आप सभी की शुभकामनाओं से 'समाचार प्लस, राजस्थान' मात्र दो महीने में रेटिंग्स में दूसरे नंबर तक पहुंच गया है. चालीसवें सप्ताह की रेटिंग्स में समाचार प्लस ने बड़ी छलांग लगाते हुए सबको चौंकाया है. ये सब आप सभी मित्रों से मिलने वाले सतत मार्गदर्शन का नतीजा है.

साथ ही ये नतीजा है हमारे एडिटर इन चीफ उमेश कुमार जी और एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी जी के कुशल संपादकीय प्रबंधन का. हम लगातार आगे बढ़ने के लिए परिश्रमरत हैं. आप सभी का सतत सहयोग और आलोचनात्मक मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा और हम आगे बढ़ते जाएंगे.
सादर
टीम समाचार प्लस राजस्थान
समाचार प्लस, राजस्थान चैनल के साथ जुड़े जय प्रकाश शर्मा के फेसबुक वॉल से.





