Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

पीएसी को दस मिनट देर से आने के लिए तैयार किया था ‘अंकल’ ने (बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट)

: मुजफ्फरनगर के कुटबा-कुटबी गांव के दंगाइयों की मोबाइल रिकार्ड में दर्ज बातचीत :  लखनऊ। । मुस्लिम विरोधी जनसंहार के शिकार गांव कुटबा-कुटबी के एक दंगाई के मोबाइल चिप में रिकार्ड बात-चीत का विवरण मीडिया में जारी करते हुये मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में हुये साम्प्रदायिक हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की है। मंच ने जारी बयान में कहा है कि उसके पास ऐसे कई साक्ष्य मौजूद हैं जो साबित करते हैं कि मुस्लिमों का जनसंहार सुनियोजित षडयंत्र के तहत हुआ और अब किस तरह सुबूतों को छुपाने की कोशिश प्रशासनिक अमले द्वारा दंगाईयों को बचाने के लिए किया जा रहा है।

: मुजफ्फरनगर के कुटबा-कुटबी गांव के दंगाइयों की मोबाइल रिकार्ड में दर्ज बातचीत :  लखनऊ। । मुस्लिम विरोधी जनसंहार के शिकार गांव कुटबा-कुटबी के एक दंगाई के मोबाइल चिप में रिकार्ड बात-चीत का विवरण मीडिया में जारी करते हुये मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में हुये साम्प्रदायिक हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की है। मंच ने जारी बयान में कहा है कि उसके पास ऐसे कई साक्ष्य मौजूद हैं जो साबित करते हैं कि मुस्लिमों का जनसंहार सुनियोजित षडयंत्र के तहत हुआ और अब किस तरह सुबूतों को छुपाने की कोशिश प्रशासनिक अमले द्वारा दंगाईयों को बचाने के लिए किया जा रहा है।

मंच ने कहा है कि वह जल्द ही इन तथ्यों को उचित प्लेटफार्म पर रखेगा। यहां से जारी बयान में जांच दल के सदस्यों आवामी काउंसिल फॉर डेमोकेसी एंड पीस के महासचिव असद हयात, राजीव यादव, शाहनवाज आलम और गुफरान सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रशासनिक अमला खुद इस षडयंत्र में शामिल रहा है इसलिए राज्य सरकार की तरफ से कराई जाने वाली जांच का कोई औचित्य नहीं है।

रिहाई मंच जांच दल के सदस्यों ने इस हिंसा में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले गांवों मंे से एक कुटबा-कुटबी जहां आठ मुसलमानों की निर्मम हत्या कर दी गयी, के एक दंगाई के मोबाइल चिप में रिकार्ड बातचीत के व्यौरे के आधार पर सीबीआई जंाच की मांग की है।  फोन रिकार्ड में दर्ज बातचीत में दंगाई आपस में मुसलमानों को मारने उनके घरों को जलाने के साथ साथ पीएसी/सीआरपीएफ के गांवो में थोड़ी देर से आने का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि किस तरह पीएसी को गांव में देर से आने के लिए तैयार किया गया ताकि उन्हे मुसलमानों को काटने और जलाने का पर्याप्त समय मिल सके। रिहाई मंच ने जारी बयान में कहा कि इन गांव के हिंसा पीडि़त कई मुसलमानों ने उन्हें बताया कि इसी गांव के रहने वाले मुंबई एटीएस के चीफ के पी रघुवंशी के परिवार के दो सदस्यों पिन्टू और नीटू खतरनाक और अत्याधुनिक हथियारों जैसा कि फिल्मों में दिखता है (संभवतः एके 56 या एके 47) से लैस होकर दहशत फैला रहे थे। रिहाई मंच जांच दल ने कहा कि दंगाइयों से प्राप्त आडियो रिकार्ड में भी एक लड़की जिसका नम्बर 9917731428 है ने 8 सितंबर 2013 यानि जनसंहार के दिन मोबाइल इस्तेमाल करने वाले युवक से जिसका नाम अनुज है से बताया कि उसने ‘अंकल’ से बात करके पीएसी को गांव में देर से जाने के लिए तैयार किया था।

रिहाई मंच ने मांग की कि यह लड़की किसे ‘अंकल’ कह रही है इसकी जांच होनी चाहिए। रिहाई मंच के अध्यक्ष और एडवोकेट मोहम्मद शुऐब और हरे राम मिश्र ने कहा कि आतंकवाद के नाम पर निर्दोष मुसलमानों को फंसाने के लिए बदनाम और माले गांव, मक्का मस्जिद और समझौता एक्सप्रेस जैसे विस्फोटों के मास्टर माइंड कर्नल पुरोहित के नजदीकी के पी रघुवंशी के गांव कुटबा-कुटबी में ही इस मुस्लिम विरोधी हिंसा में अहम भूमिका निभाने वाले हिन्दुत्ववादी संगठन संघ शक्ति का सक्रिय रहना साबित करता है कि इसमें आला अफसरशाही और हिंदुत्व का गठजोड़ अहम था। उन्होंने कहा कि इसमें केपी रघुवंशी की भूमिका की जांच होनी चाहिए और पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।

द्वारा जारी-
शाहनवाज आलम, राजीव यादव
प्रवक्ता रिहाई मंच
09415254919, 09452800752

रिहाई मंच जांच दल को प्राप्त हुई चिप में बात चीत का विवरण जिसमें सबसे पहले मोबाइल नंबर तारीख व समय लिखा है। फिर बात चीत का विवरण. कुछ मोबाइल नंबर की जगह मोबाइल में सेव किये गये नाम भी दिख रहे हैं।

1.
+919917731428_2013-09-08_10.38.112021392617
कालर(महिला)- हेलो.
रिसीवर- हैलो.
कालर- एक जीच तू मुझे बता दे
रिसीवर- हां बता.
कालर- गांव में उन लोगेां के मरे या नही मरे
रिसीवर- मर लिये
कालर- पक्की खबर है बिल्कुल
रिसीवर- बिल्कुल पक्की है आग दे रखी है घरों में
कालर- पक्का
रिसीवर- पीएसी आली है, पीएसी लग रही है
कालर-पीएसी आली है, वही तो बात हो रही थी अभी- अभी या थोड़ी लेट भी पता
है क्यों आयी.
रिसीवर-हां.
कालर- रुकवाई थी कहकर कि अंकल थोड़ी देर रुकवा दो. मेरे कहते ही रोक दी.
यू कह रहे थे कि बात ऐसी है कि पूरी टीम को पता चल गया है कि वहां पर
दंगा हो गया. सिर्फ मुश्किल से मुश्किल 10 मिनट रोको फिर 10 मिनट बोलकर
10 मिनट ही रोका.
रिसीवर-हां हो लिए. 5-6 तो मर लिए.
कालर- हां तो चोक्खा(स्थानीय भाषा में बहुत अच्छा)और कुटबा
रिसीवर- कुटबे में ही 5-6 मरे. और तो भाग लिये सब.
कालर- हां अच्छा कुटबे में मरे हैं सब
रिसीवर- भाग गये सब.
कालर-ठीक है. ठीक
2.
+919917731428_2013-09-08_09.36
पुरुष- हैलो
महिला- हैलो.
महिला- और गांव में क्या हाल चाल है.
पुरुष- गांव में आग लग रही  है. तुम बच लो जी.
महिला-आग लग रही हो तभी तो तुम्हे फोन करूं.
पुरुष- आग लगई मै तो सब जाति …………
महिला- एक जीच बता दूं मौ तो.
पुरुष- हां.
महिला- बेज्जती तो करवा न दियो.
पुरुष-आं………
महिला-बेज्जती न करवाना जी पूरी पुलिस फोर्स दावा करके गयी है कि इस बार
कुछ नही किया तो लानत है.और फोर्स कुछ नही कहने को चाहे कितनों को मार
दो. फोर्स कुछ नही कहेगी किसी को चाहे जितनो को मार दो. सारी फोर्स कह
रही है कि बात ये है कि हिन्दू कुछ नही कर रहे हैं।
पुरुष- हां.
महिला-अब तो तुम समझ गये होगे.
—————————————————-
3.
SIM1_20130908_2138
कॉलर-हैलो.
रिसीवर- हैलो
कॉलर-उम्मेर बोल रहा हूं जी. मैं ……… खेडा़ में रह गया. काट मार हो गया.
रिसीवर- हां हिन्दू मुस्लिम हो रही.
कॉलर-हो रही. चोट चाट लगी.
रिसीवर- हां सब फिट……….आप बेफिकर रहिए.
कॉलर-और कहां हैं?
रिसीवर- 6 वहीं हैं घेर रखे हैं
कॉलर-अच्छा मेरी मां.
रिसीवर- तेरी मां एक जगह ही है.
कॉलर-अच्छा.
कॉलर-और मरद भाग गये?
रिसीवर- नही नही पीछा कर रहे हैं मर्दों का
कॉलर-अच्छा.
बाकी आवाजें अस्पष्ट है ………………………………
—————————————————
4.
918859855930_2013-09-08_23.07.30-649065850
कॉलर- हलो.
रिसीवर- क्यों भाई सो गये क्या.
कॉलर- नही
कॉलर- सोना नही भाई
कुछ बातें अस्पष्ट………………………
कॉलर- सोने का क्या मतलब.
रिसीवर- ये नंबर कहां से आया? अच्छा….. उससे लिया होगा…………..
……..फिर कुछ बातें अस्पष्ट………………
कॉलर- कुछ खबर आयीं
रिसीवर- हां भाई गयूर का घर फूंक दिये……..
……………………फिर काफी बातें  अस्पष्ट……………..
———————————————–

5. ़
919528390331_2013-09-08_10.57.391974441216
महिला-हम कुटबी में हैं जी. कुटबी में क्या हो रहा है?
पुरुष- कुटबे में जी बज रही है(स्थानीय भाषा में बनजे का मतलब पिटाई है)
महिला- आं……. बज रही है.
पुरुष- हां.
महिला- किसे.
पुरुष- कुछ तो भाग गये थे थोड़ी से रह गये थे घर-घुर जला दिये उनके. मार
काट चल रही है पूरी.
महिला- अच्छा.
पुरुष- हां.
महिला-………..बाकी आवाज अस्पष्ट…………………. मै साची फोन
करके पूंछूं क्या चल रहा है?
पुरुष- हां यही चल रहा है.
महिला- यही चल रहा है न.
पुरुष- पीएसी आली है(स्थानीय भाषा में आली को आ रही है बोलते हैं) बहुत सारी.
महिला- हिन्दू को तो नुकसान नही पहुंचा.
पुरुष- नही हिन्दू को तो नही पहुंचा. पर दो गांव हैं हमारी जद में
घड़सोली है और बसी है दोनों गांव का पता कर रहे हैं चढ़ाई कर रहे
है.सिसोली और…….बाकी आवाज अस्पष्ट…………
—————————————————-

6.
 D..K_2013-09-08_10.52.401386049590
कॉलर-क्या हाल है वहां का
रिसीवर-सब फिट है सब तैयार खड़े हैं
कॉलर-हथियार भी लिये हैं
रिसीवर- हां जो दे रहा है सब ले रहे हैं.
कॉलर- तेरे घर में भी है कुछ.
रिसीवर- हां है एक तमंचा दो गोली.
कॉलर- बस
रिसीवर- हां.
कॉलर- एक तमंचा दो गोली से क्या होगा तेरा?
रिसीवर-हां भाई फरसा भी है हाथ में
कॉलर- फरसा भी है तो गोली क्यों मार रहे थे क्यों
रिसीवर- कहां मार रहे थे.
कॉलर- वहां नही मारी थी गोली कल
रिसीवर- कल तो लाई थी लाओ गोली ला के दो
कॉलर-ठीक है
रिसीवर-गोलियों का जुगाड़ करवाओ
कॉलर- हां होगा गोली का जुगाड़. जी
रिसीवर- कहीं से ………अस्पष्ट आवाज………. करवाओ दो चार
पेट्टी………..तैयार मिलेंगे.
कॉलर-कहां मिल रही………………..अस्पष्ट………………..किसी
के पास स्टाॅक हो तो दे सके
रिसीवर- प्रधान……….अस्पष्ट……………….फोन करे
कॉलर- हां देख ले …… अस्पष्ट
रिसीवर- दंगे में कहीं आग नहीं लगा रखे हैं।
कॉलर- मस्जिद में लगा रखे हैं लेकिन सूअरी (इस क्षेत्र में कटुतावश
मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला जुमला) भाग गए। इनको डालेंगे
बाद में।
रिसीवर-फेर डालेंगे, बाद-बूद दूसरी होती है
………………..बाकी अस्पष्ट………………………
—————————————————-

7.
+919719290691_2013-09-08_17.19.021396270438
 कॉलर- हैलो
रिसीवर-हैलो
कॉलर- हैलो
रिसीवर-हैलो हां जी.
कॉलर- पप्पू बोल रहा है क्या?
रिसीवर- नही पप्पू तो नही बोल रहा अनुज बोल रहा हूं बताइये का बात है.
कॉलर- अनुज
रिसीवर- हां
कॉलर- कौन सा वाला.
रिसीवर- भाई मै तो कौन सा वाला बताउं.
कॉलर- तो.
कॉलर- तू कौन सा वाला बोल रहा है?
रिसीवर-कौन सा वाला बताऊं मै तो एक ही अनुज हूं.
 कॉलर-कुटबी से
रिसीवर- हां कुटबी से, बता तो
कॉलर- पप्पू बोल रहा मै.
रिसीवर- दिल्ली से
कॉलर- अच्छा हां क्या बात थी बताओ?
रिसीवर-झगड़ा तो नही हुआ था.
रिसीवर- हां झगड़ा हुआ, झगड़ा होके खतम हो लिया. फोर्स आयी थी.
कॉलर- ……आवाज अस्पष्ट…………
रिसीवर-हां 6-7 मार रखे हैं.
कॉलर- अच्छा
रिसीवर-……….आवाज अस्पष्ट……………. 6-7 मार रखे हैं और और को
ले गयी है मिलेटरी बैठा के. और जो है कुल मिलाकर दोनों गांवों में कोई
मुसलमान नही है और न काकड़े में न हड़ोली में. सब जा लिए हैं।
कॉलर- शान्ति हो गयी होगी अब तो
रिसीवर- शान्ति तो है फोर्स लग रही है
कॉलर- हां फोर्स लग गयी होगी.
रिसीवर- …………………………
—————————————————-

8.
RASE..babuu _2013-09-08_20.49.471708753978

कॉलर- हेलो.
रिसीवर(महिला)- हैलो. क्या हो रहा है………….
कॉलर-काट दिये मुसलमान
रिसीवर- आं
कॉलर- काट दिये मुसलमान
रिसीवर- काट दिये
कॉलर- हां आठ.
रिसीवर-अच्छा
कॉलर- गांव में…………….
कॉलर- कुटबे वालों ने उन्हे भगा भगा कर काटे………… बावली वालों ने
बजा रखा है………..बड़ौत में, जितने बड़ौत के गांव हैं दाहा,
नेरपड़ा………..(अस्पष्ट)…………….सब में बजा रखी है.
रिसीवर-पता नही क्या होगा.
कॉलर- कुछ नही होने का इन मुसलमानों का नाश होगा. ये जायेंगे दस बीस सौ
पचास हजार अब मरेंगे. बस इतना हो सके.
रिसीवर- मरेंगे तो हिन्दू भी
कॉलर- हिन्दू क्यों मरेंगे जी. फोर्स आयेगी जी तो हिन्दू मरते दिखेंगे
तो फोर्स अपने आप गोली मारेगी इनको………………(अस्पष्ट) ने कहा
है.
रिसीवर- अच्छा
कॉलर- और फोर्स में हिन्दू ने हमें खुद कहा मुसलमानों को हमें पकड़ कर
दियो. फोर्स ने हमें कहा कि तुम्हे क्या जरूरत थी हमें पकड़ने की मार
क्यों नही दिये.
रिसीवर-……अस्पष्ट………
कॉलर- उन्हे तो आदेश है ही नही मारने का.
—————————————————-

द्वारा जारी-
शाहनवाज आलम, राजीव यादव
प्रवक्ता रिहाई मंच
09415254919, 09452800752

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...