पत्रिका, भोपाल एडिशन में सिटी चीफ के रूप में कार्यरत नितिन त्रिपाठी का तबादला उदयपुर किए जाने की खबर है. सूत्रों का कहना है कि यह तबादला पत्रिका के न्यूज एडिटर धनंजय प्रताप सिंह ने करवाया है. वे अब तक अट्ठारह लोगों का तबादला करा चुके हैं या नौकरी ले चुके हैं. वे आए दिन अपने अधीनस्थ लोगों की शिकायत शीर्ष प्रबंधन से करते रहते हैं. नितिन और धनंजय की आपसी खींचतान काफी दिनों से चल रही थी.
इससे पहले अजीत सिंह, ऋषि पांडेय, दीपेश अवस्थी, अनिल सिंह कुशवाह, प्रसून मिश्रा, प्रकाश हटवालने, रानी शर्मा, अवनीश श्रीवास्तव जैसे कई पत्रकार ऐसे ही हालात के कारण पत्रिका भोपाल से जा चुके हैं. इन सभी के खिलाफ कुछ न कुछ साजिश हुई और इन्हें जाना पड़ा. अच्छे काम करने वाले लोगों को पत्रिका में टिकने ही नहीं दिया जाता. यहां कामचोरों और चापलूसों का स्वागत किया जाता है. यही कारण है कि मकान और गाड़ियों की खरीद तेजी से हो रही है, अखबार की प्रतिष्ठा जा रही हो तो जाए.





