Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ फीचर फिल्म बना रहे

वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी जल्द ही एक फीचर फिल्म लेकर सामने आने वाले हैं,  फिल्म का टाइटल होगा 'मिस टनकपुर हाजिर हो'. ये एक ट्रेजडी से भरी कॉमेडी फिल्म है. विनोद के मुताबिक फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो कि सिस्टम के एक बड़े सच से पर्दा उठाएगी. फिल्म को राजधानी दिल्ली के नजदीक उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 40 दिनों के अंदर शूट किया जाएगा.

वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी जल्द ही एक फीचर फिल्म लेकर सामने आने वाले हैं,  फिल्म का टाइटल होगा 'मिस टनकपुर हाजिर हो'. ये एक ट्रेजडी से भरी कॉमेडी फिल्म है. विनोद के मुताबिक फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो कि सिस्टम के एक बड़े सच से पर्दा उठाएगी. फिल्म को राजधानी दिल्ली के नजदीक उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 40 दिनों के अंदर शूट किया जाएगा.

करीब 15 महीने पहले विनोद कापड़ी ने अखबार में एक खबर पढ़ी… खबर चौंकाने वाली थी. कापड़ी के मुताबिक इस सच्ची घटना ने उन्हें फिल्म बनाने की प्रेरणा दी. कापड़ी के मुताबिक "इस खबर पर विदेशी कवरेज देखकर उनका ये विश्वास मजबूत हुआ कि विदेशी मीडिया भारत की दिक्कतों ओर खासियतों को अजूबा बनाने का मौका नहीं छोड़ता है. पर इस खुलासे में सचमुच कुछ ऐसा विचित्र था जिसकी अनदेखी मैं भी नहीं कर सका."

'इस खबर में हमारे पुलिस स्टेशन, अस्पताल, अदालतों और दूसरी जगह का जो सच दिखाया गया था उस पर आंखें मूंद लेना संभव नहीं था. दिलचस्प ये था कि ये अंधेर सरकार की आंखों के नीचे मची थी." कापड़ी फिल्म रिलीज़ होने से पहले ये सस्पेंस नहीं खोलना चाहते कि उनकी फिल्म में मिस टनकपुर कौन है. ऐसा करने के पीछे शायद इच्छा ये है कि दर्शक आखिर तक ये कयास लगाते रहे कि मिस टनकपुर कौन है, क्या ये एक लड़की है.. किसी दूसरे देश से आई राजकुमारी है, या वो फिर वो इंसान ही नहीं है बल्कि कुछ और है. पर कापड़ी का दावा है कि उनकी फिल्म व्यवस्था में घुन की तरह चिपक गए भ्रष्टाचार की पोल खोल देगी.

विनोद कपाड़ी अब तक 100 से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं, जिसमें 13 दिसंबर संसद पर हमला और 26 नवंबर मुंबई अटैक खास हैं. कापड़ी के मुताबिक 'मिस टनकपुर हाज़िर हों' जैसी फिल्म बनाने का ये सबसे अच्छा समय है, क्योंकि भारतीय दर्शक अब एक अलग तरह का सिनेमा देखना पसंद करने लगे हैं. पिछले पांच-छह सालों में सिनेमा पूरी तरह बदल चुका है और व्यव्यसायिक तौर पर भी ये काफी सफल हो रही हैं. दर्शक लीक से हटकर बनी फिल्मों का स्वागत कर रहे हैं.

कापड़ी ने इस फिल्म में फिल्म जगत के मझे हुए कलाकारों को लिया है. कापड़ी के मुताबिक ओमपुरी, अनु कपूर, रवि किशन और संजय मिश्रा के अलावा कोई इस रोल पर खरा नहीं उतर सकता था. ऋषिता भट्ट और राहुल बग्गा भी इस फिल्म में हैं. कापड़ी के मुताबिक कहानी लिखते समय ही उनके दिमाग में पूरी स्टारकास्ट मौज़ूद थी.

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...