'भारतीय राजनेता' नाम से जल्द ही एक पत्रिका शुरू हो रही है जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, जम्मू व कश्मीर, दिल्ली, चंडीगड़, गुजरात व पश्चिम बंगाल राज्यों में प्रसारित होगी. यह पत्रिका हरियाणा के करनाल से प्रकाशित की जाएगी. इस पत्रिका के मुख्य संपादक मयंक जोगी हैं. अभी करनाल में इसका मुख्यालय बनाने का काम चल रहा है जो इस माह के अंत तक पूरा हो जायेगा.
भारतीय राजनेता पत्रिका की मालिक मंजीत कौर हैं और अगले माह यह पत्रिका आप सब के हाथों में होगी. पत्रिका हिन्दुस्तान के नेताओं की पोल खोलेगी. भारत के सभी सांसदों के बारे में बताया जाएगा. इनकी पिछली कहानी से लेकर वर्तमान कहानी तक को पेश किया जाएगा. इनका चुनावों में क्या हाल होगा, इसे भी बताया जाएगा.
प्रेस विज्ञप्ति





