Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

भास्कर का स्टेट हेड इतना डरा कि घर छोड़ने कई पत्रकारों को जाना पड़ा

पानीपत में ब्यूरो चीफ से सीनियर रिपोर्टर बने अजय राजपूत ने स्टेड हैड शिवकुमार विवेक पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। वाकया बुधवार का है। हुआ यूं कि सीनियर रिपोर्टर अजय राजपूत का फोटोग्राफर हैप्पी बुद्धी राजा से फोटो को लेकर कहासुनी हुई। बीच में ब्यूरोचीफ निशांत ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने फोटोग्राफर का फेवर लेते हुए राजपूत को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। न्यूज रूम में हंगामा मचने पर स्टेड हैड शिवकुमार विवेक ने अजय राजपूत को अपने केबिन में बुलाकर हड़काना शुरू कर दिया।

राजपूत ने स्टेड हैड से दोनों पक्षों से बात करने की गुहार की, लेकिन स्टेड हैड विवेक का एकालाप जारी रहा। इस पर अजय राजपूत ने स्टेड हैड को कायदे से बात करने की नसीहत देते हुए अपने शब्दों को संयमित तरीके से निकालने की सलाह दी। बताते हैं कि राजपूत ने स्टेड हैड पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में देख लेने की धमकी दी।

अजय राजपूत की धमकी से स्टेड हैड इतना डर गया कि आनन-फानन में सिटी टीम की मीटिंग बुलाकर मामले को शांत करने की रणनीति बनाई। डरे सहमे सम्पादक को रात को घर छोडऩे चार-पांच पत्रकार गए। दूसरे दिन अजय राजपूत को बुलाकर सोनीपत ब्यूरो में स्थानान्तरण के आदेश थमा दिए। बताते हैं शिवकुमार विवेक ने स्टेड हैड बनने के बाद ब्यूरोचीफ के पद से अजय राजपूत को हटा कर पानीपत में ही सीनियर रिपोर्टर बना दिया था। इस अपमान से भी अजय राजपूत दुखी चल रहे थे। (कानाफूसी)

भड़ास तक अपनी बात, सूचना, जानकारी [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...