कल मुक्तसर में एक टीवी रिपोर्टर को कसीनो लाटरी वाले से पैसा लेते रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा. इनका नाम है कुलविंदर ग्रोवर. ये बठिंडा के रहने वाला हैं. कल मुक्तसर में कसीनो लाटरी की चलती दुकानों पर ये कैमरा ले कर पहुंच गए और बोला कि पैसे दो अन्यथा आपकी खबर चला देंगे. इसने एक लाख की मांग की और सौदा 70 हज़ार में हो गया. मौके पर ही 35 हज़ार दे दिया गिया. बाकी के पैसे एक घंटे बाद देने थे.

एक घंटे बाद पैसे देने दुकानदार पहुंच गये लेकिन उक्त आदमी से उनका झगड़ा हो गया. मामला पुलिस तक चला गया. टीवी रिपोर्टर को उसकी कार के साथ मुक्तसर पुलिस थाने ले आई. पहले तो वो अपने आप को कभी NDTV तो कभी IBN7 का रिपोर्टर बताता रहा. बाद में उसने अपनी गल्ती कुबूली और 35 हज़ार पुलिस को सौंप दिए. उसने एक माफ़ीनामा भी लिखकर पुलिस को दिया.





