Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘आपकी अदालत’ में केजरीवाल ने यशवंत देशमुख को आरएसएस का एजेंट कहा!

Manish Kumar : आज बहुत दिनों के बाद इंडिया टीवी पर आप की अदालत देखा. अरविंद केजरीवाल आज कटघरे में था. इस कार्यक्रम में क्या हुआ उसका कुछ अंश नीचे लिख रहा हूं… अरविंद ने आज देश को बताया कि कुछ दिन पहले टीवी चैनलों पर जितने भी सर्वे हुए वो एक "स्कैम" था, जिसमें 5 टीवी चैनल शामिल थे. लेकिन आदतन, उसने कोई सबूत नहीं दिया.

Manish Kumar : आज बहुत दिनों के बाद इंडिया टीवी पर आप की अदालत देखा. अरविंद केजरीवाल आज कटघरे में था. इस कार्यक्रम में क्या हुआ उसका कुछ अंश नीचे लिख रहा हूं… अरविंद ने आज देश को बताया कि कुछ दिन पहले टीवी चैनलों पर जितने भी सर्वे हुए वो एक "स्कैम" था, जिसमें 5 टीवी चैनल शामिल थे. लेकिन आदतन, उसने कोई सबूत नहीं दिया.

फिर अरविंद ने बताया कि सर्वे कराने वाली एजेंसी सी-वोटर के मालिक यशवंत देशमुख आरएसएस के एजेंट हैं. इसके बाद रजत शर्मा जी से उल्टा यह भी पूछा कि यशवंत देशमुख के बारे में यह आप नहीं जानते हैं?

जब रजत जी ने आम आदमी पार्टी के दागी उम्मीदवारों की लिस्ट सामने रखी तो अरविंद का होश उड़ गया. उसने यह कहा कि अगर यह साबित हो गया तो इन लोगों से पार्टी टिकट छीन ली जाएगी. अरविंद ने यह भी माना कि अमेरिका से फंड आ रहे हैं लेकिन ये फंड एनआरआई दे रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि वो सब सर्वे फ्रॉड है जिसमें आम आदमी पार्टी को तीसरे नंबर पर दिखाया गया है. सिर्फ आम आदमी पार्टी के योगेन्द्र यादव द्वारा किया गया सर्वे ही सच्चा है. अरविंद के मुताबिक योगेंद्र जी के सर्वे में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 32% वोट मिल रहे हैं.

आज अरविंद को देख कर यही लगा कि उसका तर्क बहुत ही सिम्पल है कि हिंदुस्तान में सिर्फ वही एक ईमानदार व्यक्ति है.. और जो भी उसके साथ नहीं है वह या तो भ्रष्ट है या फिर आरएसएस का एजेंट.. जो सर्वे उसके फेवर में है वो सत्य है बाकि फ्रॉड है.

फिलहाल, मेरी तरफ से सिर्फ एक ही सवाल है… अगर चुनाव में आम आदमी पार्टी को 32% वोट नहीं मिले तो क्या अरविंद केजरीवाल अपने सहयोगी व आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव को फ्रॉड कहेंगे..

इंडिया टीवी में काम कर चुके और कई वर्षों से 'चौथी दुनिया' व संतोष भारतीय की सेवा में रत पत्रकार मनीष कुमार के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...