मप्र में पत्रिका के रतलाम संस्करण की री-लांचिंग के बाद से कई पत्रकारों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रतलाम पत्रिका को रिपोर्टर अमित सिंह विराट अलविदा कर गए हैं। विराट जिला प्रशासन कवर करते थे। अखबार में खबरें नहीं छपने से नाराज होकर विराट ने प्रबंधन को एक माह पूर्व नोटिस दिया था। इसके अलावा रतलाम संस्करण में महत्वपूर्ण बीटों को कवर कर रहे रिपोर्टर कमल सिंह भी नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। विराट के जाने के बाद फिलहाल जिला प्रशासन बीट के लिए नई नियुक्ति नहीं की गई।
लखनऊ से सूचना है कि पायनियर हिंदी अखबार के फैजाबाद संस्करण में कार्यरत कर्मियों का शोषण चरम पर है. यहां के पत्रकारों को तीन महीने से वेतन के नाम पर आश्वासनों का लालीपाप थमाया जा रहा है. इन्हीं सब कारणों से सब एडिटर पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






