Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

हिंदी साहित्‍य की दुकान चलाने वाले भी विदाउट एक्‍सेप्‍शन मर्द नहीं, महामर्द हैं

Manisha Pandey : वैसे इस सत्‍य से किसको इनकार है कि बहुसंख्‍यक हिंदुस्‍तानी मर्द निहायत सामंती, घटिया और मर्दवादी हैं।

– कि हिंदी साहित्‍य आदि-इत्‍यादि की दुनिया में डॉमिनेशन भी मर्दों का है।

– हिंदी की दुनिया में डॉमिनेट करने वाले और इस संसार की लगाम अपने हाथ में थामे मर्द इन व्‍हॉटएवर चांस यूरोप से नहीं आए हैं। सब उत्‍तर प्रदेश, बिहार आदि आदि हिंदी भाषी देशों-प्रदेशों के वासी हैं।

Manisha Pandey : वैसे इस सत्‍य से किसको इनकार है कि बहुसंख्‍यक हिंदुस्‍तानी मर्द निहायत सामंती, घटिया और मर्दवादी हैं।

– कि हिंदी साहित्‍य आदि-इत्‍यादि की दुनिया में डॉमिनेशन भी मर्दों का है।

– हिंदी की दुनिया में डॉमिनेट करने वाले और इस संसार की लगाम अपने हाथ में थामे मर्द इन व्‍हॉटएवर चांस यूरोप से नहीं आए हैं। सब उत्‍तर प्रदेश, बिहार आदि आदि हिंदी भाषी देशों-प्रदेशों के वासी हैं।

– हिंदी साहित्‍य की दुकान चलाने वाले भी विदाउट एक्‍सेप्‍शन मर्द नहीं, महामर्द हैं। (कोट एंड कोट)

– हिंदी की सारी पत्रिकाओं के संपादक मर्द हैं।

– संस्‍थाओं, पुरस्‍कारों, अकादमियों आदि-आदि के सचिव, महासचिव, अतिमहासचिव सब मर्द हैं।

– सबको खूबसूरत, मुस्‍कुराती, शरमाती, लजाती औरतें पसंद हैं।

– सब ऑफर करते हैं, आइए ना, कॉफी पीने चलेंगी, डिनर पर मिलते हैं, आपकी कहानी क्‍या तोप है। आपके भीतर अनूठी लेखकीय क्षमता है। आपमें सिमोन द बोवुआर होने के सारे गुण मौजूद हैं। और कौन है आपका सार्त्र, मैं ही तो हूं। आपका कामू है मेरा दोस्‍त।

– सुना कभी आपने कि किसी औरत ने खींचकर तमाचा जड़ा हो किसी महानुभाव साहित्‍यकार को, जब वो उन्‍हें सिमोन द बोवुआर बनने का पाठ पढ़ा रहे थे।

– किसी ने की हिम्‍मत कि चूल्‍हे में गया लेखन और भाड़ झोंकने गया कहानी का प्रकाशन। बुड्ढे की ऐसी की तैसी। अगर ये हिंदी की दुनिया वैसी ही है, जैसीकि ये है तो नहीं बनना मुझे राइटर। नहीं छपे मेरी कोई कहानी ताउम्र। भाड़ में जाओ सब के सब।

– तुम कौन हो ससुर तय करने वाले कि मैं तुम्‍हारी सिमोन द बोवुआर हूं। मैं तय करती हूं कि तुम मेरे सार्त्र बनने के लायक नहीं।

इस भाषा में कब बोलना सीखेंगी लड़कियां। सीखें और विकल्‍प ढूंढें। अगर लिखना आता है तो कोई लिखने से रोक नहीं सकता। अगर लिखना ही जिंदगी है तो किसमें है दम कि तुम्‍हारी जिंदगी छीन ले तुमसे।

लेकिन पहले इन सवालों का जवाब देना होगा। दुनिया को नहीं, किसी लेखक को नहीं, किसी मर्द को नहीं, अपने आपको।

खुद को जवाब दो और मिलकर नई राह ढूंढो, लिखने की, छपने की, अपने पाठकों तक पहुंचने की और इस मिलकर जीने की।

पत्रकार मनीषा पांडेय के फेसबुक वॉल से.


पूरे प्रकरण को जानने-समझने के लिए नीचे दिए गए दो शीर्षकों पर क्लिक करें…

जब मैं समझ गई कि राजेंद्र यादव के घर से बच कर निकलना नामुमकिन है, तब मैंने सौ नंबर मिलाया

xxx

राजेंद्र यादव ने तरह-तरह के एसएमएस भेजे, वे साहित्यिक व्यक्ति हैं, इसलिए उनकी धमकी भी साहित्यिक भाषा में थी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...