केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के बीच होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड में बीएसएफ हिन्दी की टीम प्रवेश पाने में सफल रही है तथा बीएसएफ आईटी विंग दिल्ली में कार्यरत जनार्दन यादव हिन्दी माध्यम में प्रथम रहे. सेमीफाइनल 30 सितम्बर को 25वीं वाहिनी बीएसएफ छावला (नज़फगढ़) नई दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें बीएसएफ हिन्दी की टीम प्रथम आयी थी.

पूर्व आई. पी. एस. पद्मश्री चमन लाल, पूर्व आई. ए. एस. अजय कुमार जज थे. यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली द्वारा मानवाधिकार के विषय पर हिन्दी और अंग्रेजी में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के बीच करायी जाती है. इसका फाइनल 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में ही होगा जिसमें पूर्व मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन मुख्य अतिथि तथा जज होंगे. उल्लेखनीय है कि जनार्दन यादव इससे पहले भी कई तरह के डिबेट के विजेता रह चुके हैं.





