चुनावी मौसम में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में एक और न्यूज चैनल लॉन्च होने वाला है… भोपाल से 'फाइन टाइम' न्यूज पेपर चलाने वाला ग्रुप 'फाइन न्यूज' नाम से चैनल लॉन्च करने वाला है….खबर है कि चैनल की कमान रोमल भावसार थामने वाले हैं…. रोमल इससे पहले भोपाल से ही बंसल न्यूज लॉन्च कराने में अहम भूमिका निभा चुके हैं…
फिलहाल वो अहमदाबाद से चल रहे नेशनल न्यूज चैनल 'जानो दुनिया' के साथ लॉन्चिंग से ही जुड़े हुए हैं… रोमल जी24 घंटे छत्तीसगढ़, ईटीवी, ibn 7, दूरदर्शन के साथ पारी खेल चुके हैं…. बताया जाता है कि 'फाइन न्यूज' में एमसीआर पीसीआर का काम पूरा हो चुका है…. इसके साथ ही सभी विभागों की भर्ती पूरी हो चुकी है… फिलहाल चैनल टेस्ट सिग्नल पर चल रहा है और दशहरे के बाद कभी भी लॉन्च हो सकता है…
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए मेल करके पहुंचा सकते हैं.





