जबलपुर : पलपल इंडिया से जुड़े वरिष्ठ संवाददाता शिव ठाकुर का बीती रात करीब एक बजे अचानक हृदयाघात से 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात में उन्हे अचानक बैचेनी होने लगी. परिवार के सदस्य जब तक उन्हें लेकर डॉक्टर तक पहुंचे वह इस दुनिया को छोड़ चुके थे.
शिव ठाकुर जबलपुर शहर की पत्रकारिता का एक वरिष्ठ और जाना पहचाना नाम थे. खोजी पत्रकारिता और प्रशासनिक महकमों के मामलों की खबरों के लिए वे ख्यातिलब्ध थे. पलपल इंडिया में जुड़ने से पहले शिव ठाकुर नवभारत में लम्बे समय तक सम्पादकीय विभाग में कार्यरत थे.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






