Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हुड्डा साब ने आज दो और पत्रकारों को “सरकारी” बना दिया

हुड्डा साब ने आज दो और पत्रकारों को "सरकारी" बना दिया। साथ ही एक और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को भी सूचना आयुक्त के पद से नवाज़ दिया। पिछले 9 सालों में भूपेंदर हुड्डा ने जितने पत्रकारों का "कल्याण" किया है, वह खुद में कीर्तिमान है। कितने ही पत्रकारों को डीपीआरओ, एपीआरओ इस सरकार ने बनाया… इतना ही नहीं, कितनों की बीबियों को भी "सरकारी" बनाया। हुड्डा साब के इस महान योगदान के लिए हरियाणा का चौथा खम्भा हमेशा उनका ऋणी रहेगा। हरियाणा में प्रतिबंधित पेड न्यूज़ का यह विकृत और घिनौना रूप है।

हुड्डा साब ने आज दो और पत्रकारों को "सरकारी" बना दिया। साथ ही एक और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को भी सूचना आयुक्त के पद से नवाज़ दिया। पिछले 9 सालों में भूपेंदर हुड्डा ने जितने पत्रकारों का "कल्याण" किया है, वह खुद में कीर्तिमान है। कितने ही पत्रकारों को डीपीआरओ, एपीआरओ इस सरकार ने बनाया… इतना ही नहीं, कितनों की बीबियों को भी "सरकारी" बनाया। हुड्डा साब के इस महान योगदान के लिए हरियाणा का चौथा खम्भा हमेशा उनका ऋणी रहेगा। हरियाणा में प्रतिबंधित पेड न्यूज़ का यह विकृत और घिनौना रूप है।

पत्रकारिता के धंधे में इतनी गंदगी आ गयी थी कि हम कई साथी इसके शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाने की सोचते थे। हम तो इस दिशा में कुछ नहीं कर सके लेकिन प्रकान्तर से ही सही हुड्डा साब ने यह काम कर दिया है। जिन लोगों के डीएनए में ही "सरकार" हो, उन्हें कभी न कभी तो सरकारी होना ही होता है। तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में हुड्डा साब ने किलोई का भी ध्यान रखा है। अंतिम दिनों में भी क्षेत्रवाद का परचम फहराने से रोहतक के चौधरी बाज नहीं आये।

खैर …खुदा खैर करे …

लेखक सतीश त्यागी हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार हैं.


मूल खबर….

रिटायर्ड आईएएस समीर माथुर और दो पत्रकार योगेंद्र गुप्ता व हेमंत अत्री हरियाणा सूचना आयुक्त बनेंगे

चंडीगढ़ : एक रिटायर्ड आईएएस समीर माथुर और दो पत्रकार योगेंद्र गुप्ता, हेमंत अत्री हरियाणा सूचना आयुक्त बनेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने मंगलवार को उनके नाम फाइनल कर दिए। अब राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की मंजूरी के बाद तीनों को शपथ दिलवाई जाएगी। उच्च स्तरीय कमेटी में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी थीं। विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला जेल में होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच पाए।

सूचना आयोग में तीन खाली पदों को भरने के लिए लोगों से आवेदन मांगे थे। एक सौ से ज्यादा आवेदकों में आईएएस, वकील, पत्रकार, जज शामिल थे। आईएएस कृष्ण मोहन भी सूचना आयुक्त की दौड़ में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें गत 30 सितंबर को रिटायर होने के बावजूद तीन महीने के लिए पुनर्नियुक्ति दे रखी है। आगामी 31 दिसंबर के बाद उन्हें कहीं एडजस्ट किया जाएगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। समीर माथुर 1980 बैच के आईएएस हैं और गत 31 जुलाई को रिटायर होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन महीने की पुनर्नियुक्ति दे रखी है।

वे गृह विभाग संभाल रहे हैं। वे छतर सिंह के बैचमेट हैं। छतर सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके हैं। उनके होते हुए यह तय हो गया था कि माथुर को सूचना आयुक्त बनाया जाएगा। छतर सिंह अब केंद्रीय लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं। पत्रकार योगेंद्र गुप्ता और हेमंत अत्री को मुख्यमंत्री के नजदीकी माना जाता रहा है। हरियाणा सूचना आयोग में पहली बार दो पत्रकार सूचना आयुक्त बनेंगे। पंजाब सूचना आयोग में पहले ही दो पत्रकार सूचना आयुक्त हैं।


भड़ास तक खबर, सूचना, जानकारी पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर दें. आपका नाम, पहचान, मेल आईडी सब कुछ गोपनीय रखा जाएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...