Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकारों को नेता व दल कोआप्ट कर रहे, ताजा नाम वर्तिका नंदा का!

Abhishek Srivastava : अगला लोकसभा चुनाव करीब आते-आते जिस तरह पत्रकारों को नेताओं व राजनीतिक दलों द्वारा co-opt किया जा रहा है, वह चिंताजनक बात है। इस फेहरिस्‍त में ताज़ा नाम वर्तिका नंदा का है जो कभी पत्रकार थीं, आजकल मीडिया पढ़ाती हैं और किताबें लिखती हैं। फरवरी 2013 में Samast Bihar Jharkhand Samaj Trust नाम की सूरत, गुजरात स्थित एक संस्‍था ने इन्‍हें अपने कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता बनाकर बुलाया था।

Abhishek Srivastava : अगला लोकसभा चुनाव करीब आते-आते जिस तरह पत्रकारों को नेताओं व राजनीतिक दलों द्वारा co-opt किया जा रहा है, वह चिंताजनक बात है। इस फेहरिस्‍त में ताज़ा नाम वर्तिका नंदा का है जो कभी पत्रकार थीं, आजकल मीडिया पढ़ाती हैं और किताबें लिखती हैं। फरवरी 2013 में Samast Bihar Jharkhand Samaj Trust नाम की सूरत, गुजरात स्थित एक संस्‍था ने इन्‍हें अपने कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता बनाकर बुलाया था।

इस संस्‍था को चलाने वाले शख्‍स का नाम अजय चौधरी है जो सूरत बीजेपी का महामंत्री है। यही वह संस्‍था है जिसने बिहार के 100 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी को मुख्‍य अतिथि बनाया था और उस कार्यक्रम में वामपंथी बुद्धिजीवी शिवमंगल सिद्धांतकार की भतीजी कथक नृत्‍यांगना पुनीता शर्मा को सम्‍मान दिया था। यह संस्‍था नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए खुलकर प्रचार कर रही है और पिछले ही दिनों इसके कर्ताधर्ता श्री चौधरी दिल्‍ली में पत्रकारों से संपर्क बढ़ाने के लिए आए थे।

एकबारगी माना जा सकता है कि कलाकार पुनीता शर्मा को मोदी या चौधरी जैसे मोदी के टट्टुओं की राजनीति से मतलब न हो, लेकिन क्‍या यही बात वर्तिका नंदा पर भी लागू होती है जिन्‍हें टीवी मीडिया में ''सीजन्‍ड पत्रकार'' माना जाता रहा है? बीजेपी के जिला महामंत्री के जेबी संगठन के एफबी पेज पर लगी उनकी तस्‍वीर क्‍या कह रही है?

युवा व तेजतर्रार पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.


भड़ास तक खबर, सूचना, जानकारी पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर दें. आपका नाम, पहचान, मेल आईडी सब कुछ गोपनीय रखा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...