Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अमोल सरोज स्टेटस वाला

Amol Saroj : नौकरी से इस्तीफा दे दिया है । दिवाली जैसे शुभ अवसर पर बेरोजगार हो जाऊँगा । आगे की चिंता में पापा बेहाल है उनकी इसी बेहाली के कारण बेटा भी चिंतित है थोडा सा । इसी चिंता चिंता में एक नए रोजगार की तलाश की आज। … स्टेटस अपडेट करने का ।

Amol Saroj : नौकरी से इस्तीफा दे दिया है । दिवाली जैसे शुभ अवसर पर बेरोजगार हो जाऊँगा । आगे की चिंता में पापा बेहाल है उनकी इसी बेहाली के कारण बेटा भी चिंतित है थोडा सा । इसी चिंता चिंता में एक नए रोजगार की तलाश की आज। … स्टेटस अपडेट करने का ।

विचार नया है आप लोगो का सहयोग मिला तो मेरा नया व्यापार फल फूल सकता है आज कल आप लोगो के पास वक़्त की बहुत कमी है और फेसबुक पे कई महत्वपूर्ण बहस महज इसलिए छोडनी पड़ जाती है कि आपकी बॉस के साथ मीटिंग होती है या कोई क्लास अटेंड करनी होती है या बीवी से अल्टीमेटम मिला होता है कि अबके मोबाइल को हाथ लगाया तो खाना नहीं मिलेगा तो साहेबान आप सब की मदद के लिए जल्द ही आ रहा है – "अमोल सरोज स्टेटस वाला "

हमारे यहाँ हर तरह के स्टेटस और (ओन डिमांड कमेंट ) सस्ते रिज़नेबल रेट्स पे मौजूद होंगे । धर्म विरोधी , धरम समर्थित , आरक्षण विरोधी , आरक्षण समर्थित , नारी विरोधी , नारी समर्थित, बुद्धिजीवी या बुद्धिजीवी दिखने जैसे , हर तरह के स्टेटस बिलकुल सस्ते दाम पे मिलेंगे । अगर आप किसी ऑनलाइन बहस में फंस गए है कोई रास्ता नहीं सूझ रहा तो हिचकिचाए हम से संपर्क कर सकते है या आगे की बहस अपनी मेल आई डी और पासवर्ड बताकर कर हमें हैण्ड ओवर भी कर सकते है फिर अगले की ऐसी तैसी करनी की जिमेदारी हमारी । और हाँ ये बताने की जरुरत नहीं है की आपकी पहचान गुप्त रखी जायेगी ।

राष्ट्रवादी और धार्मिक लोगो के लिए स्टेटस और कमेंट सबसे सस्ते दामो पर लिखे जायेंगे ( क्यूंकि उसके लिए ज्यादा दिमाग खर्च करने की जरुरत नहीं है ) आप लोगो के लिए कुछ स्टेटस ( सैंपल माल के तौर पे ) नीचे लिख रहा हूँ

– फिल्म अभिनेत्री को तो बहुत लाइक किये आज देखते है बूढी माँ को कौन लाइक करता है
– होली पे तो सेक्युलर बड़ा शोर मचाते है आज देखो बेचारे मासूम बकरे कैसे कट रहे है आज सबको सांप सूंघ रहा है (हालांकि सांप सबको तब भी सुंघा रहता है जब मासूम बच्चे दंगो में आग के हवाले कर दिए जाते है खैर दैट ईज नन ऑफ़ माय बिज़नस )
-इटली वाली ने नैया डुबो दी पार ले जाएगा नरेंदर मोदी (ये एकदम नया है बिज़नस प्रमोशन के लिए )
उनके लिए तक़रीबन ५००० से ज्यादा जाली फोटोज स्टॉक में है और तक़रीबन १०००० सोनिया मनमोहन चुटकले

उनके लिए किसी स्टेटस पे कमेंट तो उस से भी कम दामो पे मौजूद रहेंगे । गिने चुने ५ तो कमेंट है
– पहले गीता रामायण कुरान पढ़कर आओ फिर हमसे बात करना ( ये वो ब्रहमास्त्र है जो कभी खाली नहीं जानता क्यूंकि वो जानते है जो बोरिंग किताबे हम ही नहीं पढ़ सके ये क्या खाकर पढेंगे )
-तुम पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते
– तुम्हारे जैसो की वजह से तो आज भारत माता रो रही है
-तुम्हे हर जगह हरा ही हरा दिखाई देता है
और फिर उनके कमेंट्स में मुझे गालिया देने का भी अवसर मिलेगा जो गालिया मैं समाज में अपना सम्मान बनाये रखने के लिए अपनी प्रोफाइल पे नहीं दे सकता , उनके कमेंट के रूप में दे सकूंगा इस से मेरी आत्मा को भी थोडा सकूं मिलेगा

अब बात करते है साहित्यिक स्टेटस और बहस की । उसमे भी काव्य और गद्य दो श्रेणी आ जाती है हालांकि दोनों की श्रेणी में मैं बिलकुल अनपढ़ हूँ पर आपको विश्वास दिलाना चाहूँगा की स्टेटस और बहस की गुणवता में बिलकुल भी गिरावट नहीं आने दी जायेगी । मुझे बहर बेबहर की समझ नहीं है पर मेरे पास ऑरकुट से लेकर आजतक की सभी विद्वानों की बहसे सेव है । आप बस ये बता दीजियेगा की आप बहर की ग़ज़ल के पक्ष में है या विपक्ष में आगे का काम हमारा । साहिर , दुष्यंत कुमार , जौन एलिया , फिराक , गुलज़ार, कैफ़ी , फैज़ आप जिस भी शख्स का नाम लेंगे उसकी तबियत से बखिया उधेड़ दी जायेगी । उनके बारे में ऐसे ऐसे पॉइंट निकल के लायेंगे जो उन खुद को भी नहीं पता होंगे । वो बेचारे उस नामुराद घडी को कोसेंगे जब उन्होंने साहित्य की सेवा करने की सोची थी

बुद्धिजीवी स्टेटस और कमेंट थोड़े महेंगे मिलेंगे क्यूंकि उनके लिए बहुत दिमाग खपाई करनी पड़ती है पढना भी पड़ता है। पर सबसे महंगे मिलेंगे बुद्धिजीवी दिखने वाले स्टेटस और कमेंट । क्यूंकि इनमे दिमाग के साथ साथ कमीनापन भी लगाना पड़ता है " नकली चेहरा सामने आये और असली चेहरा छुपा रहे " के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है ऐसे लोगो के लिए पिछले दो साल के वो सब वाहियात मुद्दे जो की अब लगभग मर चुके है , संभाल के रखे हुए है । इन्हें आसानी से फिर से जिन्दा किया जा सकता है इस तरह नए मुद्दे लाने की जहमत से बचा जा सकता है

आप चाहे तो आप अपनी प्रोफाइल हमें ठेके पे भी दे सकते है दिन के ४० स्टेटस, ५ आदमी जिनके स्टेटस को टारगेट करना है , १० आदमी जिनके स्टेटस बिना पढ़े लाइक करने है कीमत मात्र ३००० रूपये महिना ( इस से ज्यादा स्टेटस के पैसे अलग से लगेंगे )

आशिको को डिस्काउंटेड रेट पे आशिकी मतलब शायरी मिलेगी ( हालांकि जानता हूँ उन भुक्कड़ो के पास देने को कुछ होता तो किसी लड़की के साथ घूम न रहे होते फेसबुक पे काहे टाइम खोटी करते )

बाकी बचे स्टेटस और कमेंट के रेट्स भी किफायती ही होंगे

तो जल्दी कीजिये और इनोग्रेसन डिस्काउंट का लाभ उठाइए

आपका अपना

अमोल सरोज स्टेटस वाला

अमोल सरोज के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...