Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

‘पत्रकारिता एवं लेखन कार्यशाला’ में अनेक वरिष्ठ पत्रकार करेंगे प्रतिभागियों का मार्गदर्शन

गाँधी शांति प्रतिष्ठान (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित दस दिवसीय पत्रकारिता एवं लेखन कार्यशाला में ओम थानवी, राहुलदेव, राजेश रपरिया, रामबहादुर  राय, अनुपम मिश्र, अरविन्द  मोहन, प्रियदर्शन, अरुण कुमार त्रिपाठी, संजयदेव, प्रताप सोमवंशी, अनिल चमड़िया, अवधेश कुमार तथा सोपान जोशी जैसे वरिष्ठ पत्रकार अलग-अलग दिन मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. कार्यशाला 19 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2013 के बीच प्रतिदिन संध्या 5:30 से 7:30 तक चलेगी.

गाँधी शांति प्रतिष्ठान (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित दस दिवसीय पत्रकारिता एवं लेखन कार्यशाला में ओम थानवी, राहुलदेव, राजेश रपरिया, रामबहादुर  राय, अनुपम मिश्र, अरविन्द  मोहन, प्रियदर्शन, अरुण कुमार त्रिपाठी, संजयदेव, प्रताप सोमवंशी, अनिल चमड़िया, अवधेश कुमार तथा सोपान जोशी जैसे वरिष्ठ पत्रकार अलग-अलग दिन मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. कार्यशाला 19 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2013 के बीच प्रतिदिन संध्या 5:30 से 7:30 तक चलेगी.

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस क्षेत्र में आने वाली नई पीढ़ी के अंदर पत्रकारिता व लेखन की सार्थक दृष्टि पैदा हो, उनके अंदर छिपे मिशन भाव को जगाया जा सके, पत्रकारिता के मूल्यों-आदर्शों के प्रति उनकी निष्ठा में वृद्धि हो, देश-समाज व राष्ट्रीयता के मूल्यों के प्रति उनके अंदर संवेदनशीलता और बढ़े तथा वे मानवीय सरोकारों के प्रति और ज्यादा सजग व सतर्क हों।

सत्य, शांति व अहिंसा के मूल्य उनकी प्राथमिकता में ऊपर आयें एवं वे मानवतापूर्ण देशभक्ति के संस्कार से ओत-प्रोत हों। साथ ही पत्रकारिता व लेखन की दुनिया में मूल्यों-आदर्शों व सरोकारों की भूमिका पर बहस को भी नई ऊर्जा प्रदान की जा सके। कार्यशाला में ऐसे छात्र प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं जो पत्रकारिता को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं अथवा भविष्य में अन्य किसी पेशे में रहते हुए भी किसी न किसी रूप में पत्रकारिता या लेखन से जुड़े रहना चाहते हैं।

कार्यशाला में प्रवेश हेतु पंजीकरण अभी जारी है. विशेष जानकारी के लिए मो.नं. 9717052865 या 9350490315  पर संपर्क किया जा सकता है.

सुरेन्द्र कुमार
सचिव, गाँधी शांति प्रतिष्ठान  

अभय प्रताप
कार्यशाला संयोजक

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...