जयपुर से खबर है कि पत्रिका ग्रुप के अखबार 'डेली न्यूज' का एडिटर हरीश मलिक को बना दिया गया है. अब तक एडिटर का काम देख रहे उरुदेव शर्मा को पत्रिका ग्रुप के मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश जारी किया गया है. हरीश मलिक इसके पहले राजस्थान पत्रिका के चुनाव डेस्क के प्रभारी हुआ करते थे. इससे पहले वे पत्रिका के ग्वालियर और भोपाल एडिशन्स में भी काम कर चुके हैं.
टीवी टुडे ग्रुप से मिली सूचना के मुताबिक हेडलाइंस टुडे में कार्यरत प्रोडक्शन हेड चांदनी ने इस्तीफा दे दिया है. कुछ लोगों का कहना है कि उनसे प्रबंधन ने इस्तीफा लिया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





