भोपाल : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जुझारू पत्रकार राजेन्द्र राजपूत को आत्महत्या करने के लिए विवश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं स्वर्गीय राजपूत के परिवार की आर्थिक मदद की मांग को लेकर प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव, दिलीप भदोरिया, मनोज कौशल, शिशुपाल सिंह तोमर और अरशद अली खान मौजूद थे।
गौरतलब है कि राजेन्द्र राजपूत ने गत १५ अक्टूबर को मंत्रालय में मुख्य सचिव के कक्ष के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने इसका ज़िम्मेदार फर्जी जाति प्रमाण पर नौकरी करने वालों को बताया है। यहाँ बता दें कि श्री राजपूत कई वर्षों से इस फर्जीवाड़े के विरुद्ध मुहिम छेड़े हुए थे।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





